एक्सप्लोरर

Ebrahim Raisi Death: 'दुख की घड़ी में ईरान के साथ हैं हम', ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने जताया शोक

Ebrahim Raisi Death: 19 मई 2024 को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर अजरबैजान सीमा के पास हादसे का शिकार हो गया था. इस हेलीकॉप्टर में ईरानी राष्ट्रपति समेत 9 लोग सवार थे.

Ebrahim Raisi Death: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर पीएम मोदी से लेकर दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों ने दुख जताया है. इस बीच जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने भी ईरानी राष्ट्रपति के निधन पर प्रतिक्रिया दी. जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने इब्राहिम रईसी की मौत पर संवेदना प्रकट की है.

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के निधन का पता चला. इस दुख के समय में हम ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं. अल्लाह उन्हें शक्ति दें और उन पर अपनी कृपा बनाए रखें. ईरानी लोग दृढ़ संकल्प के साथ इस कठिन परीक्षा पर विजय प्राप्त करेंगे.

हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत

दरअसल, 19 मई 2024 को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर अजरबैजान सीमा के पास हादसे का शिकार हो गया था. इस हेलीकॉप्टर में ईरानी राष्ट्रपति समेत 9 लोग सवार थे, जिसकी इस हादसे में जान चली गई. ईरान सरकार ने सोमवार (20, मई) को सभी लोगों की मौत की पुष्टि की है. 

इब्राहिम रईसी के निधन पर शोक का एलान

इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर हादसे में मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने भी दुख जताया. उन्होंने ईरान में पांच दिन के शोक का एलान किया है. इसके अलावा भारत ने भी एक दिन के राजकीय शोक का एलान किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ईरान के दूतावास पर आधा झंडा झुका दिया गया है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है. भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी संवेदना. दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है.

यह भी पढ़ें- Ebrahim Raisi Passed Away: इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत में एक दिन का राजकीय शोक, सरकारी जश्न पर रहेगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget