एक्सप्लोरर

जलियांवाला बाग हत्याकांड: जब जनरल डायर के एक आदेश ने ले ली हजारों निहत्थों की जान

Jallianwala Bagh Massacre: जलियांवाला बाग में दो राष्ट्रवादी नेताओं सत्य पाल और डॉ. सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में 13 अप्रैल 1919 को बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे.

Jallianwala Bagh Massacre: हर दिन किसी न किसी इतिहास से जुड़ा होता और कुछ न कुछ सिखा कर जाता है. ऐसे ही भारत के इतिहास में आज का दिन यानी 13 अप्रैल गुस्से की भावना मन में जगा देता है. आज भी जलियांवाला कांड को याद कर लोगों की रूह कांप जाती है. भारत के अमृतसर में 13 अप्रैल 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था. इस दिन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास जलियांवाला बाग में खून की होली खेली गई थी.

जलियांवाला हत्याकांड के 104 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिर भी इसके जख्म लोगों के दिलों में ताजा हैं. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस हत्याकांड के खिलाफ हड़ताल की घोषणा कर दी थी. इसके अलावा महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अपना असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया था. इस घटना की वजह से साइमन कमीशन का भी गठन हुआ था.

क्या हुआ था आज से 104 साल पहले?
13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में दो राष्ट्रवादी नेताओं सत्य पाल और डॉ. सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे. जहां अचानक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी जनरल डायर अपने सैनिकों के साथ पार्क के अंदर आ गया था और लोगों को चेतावनी दिए बिना उसने अपने सैनिकों को दस मिनट के लिए ताबड़तोड़ गोली चलाने का आदेश दे दिया. कहा जाता है कि दस मिनटों में हजारों लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हुए थे. आज भी इस हत्याकांड के निशान जलियांवाला बाग की दीवारों पर देखे जा सकते हैं. ब्रिटिश सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार, कर्नल रेजिनाल्ड डायर की ओर से चलवाई गईं अंधाधुंध गोलियों में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित 388 लोग मारे गए थे, जबकि 1,200 लोग घायल हुए थे.

उधम सिंह ने लिया था बदला
इस घटना के 21 साल बाद 13 मार्च को उधम सिंह ने बदला ले लिया था. उधम सिंह ने एक भरे हॉल में जनरल डायर को गोली मार दी थी. डायर रिटायर होने के बाद लंदन चला गया था. 1940 में उसने कॉक्सटन हॉल में हुई बैठक में हिस्सा लिया था. इस बैठक में उधम सिंह भी पहुंच गए थे. डायर के भाषण देने के लिए जाते समय उधम सिंह ने गाली चला दी थी, जिसकी वजह से डायर की मौके पर मौत हो गई थी.

स्वतंत्रता सेनानियों के कोट्स
बाल गंगाधर तिलक- स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा.
नेताजी सुभाष चंद्र बोस- एक व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार, उसकी मृत्यु के बाद एक हजार जन्मों में अवतरित होगा.
सरदार वल्लभभाई पटेल-भारत के प्रत्येक नागरिक को यह याद रखना चाहिए कि... वह एक भारतीय है और उसे इस देश में हर अधिकार है लेकिन कुछ ... कर्तव्यों के साथ.

Maharashtra Politics: 'मातोश्री आकर रोए थे शिंदे', बगावत को लेकर आदित्य ठाकरे का बड़ा खुलासा, कहा- बीजेपी के डर से...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget