एक्सप्लोरर

मनमोहन के वार पर सरकार का पलटवार, राष्ट्रीय नीति के उल्लंघन के लिए माफी मांगे

कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर के घर पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारियों और पूर्व विदेश मंत्री के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं की मुलाकात पर प्रधानमंत्री मोदी ने सवाल उठाए हैं. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान का एक पूर्व सैन्य अधिकारी अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनवाना चाहता है.

नई दिल्ली: गुजरात चुनाव के बीच पाकिस्तान की 'एंट्री' पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की.

मनमोहन सिंह के इस वार पर अब सरकार ने पलटवार किया है. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राष्ट्र की नीति है कि जब तक आतंकवाद जारी है पाकिस्तान से किसी तरह की बातचीत नहीं होगी. राष्ट्रीय नीति का सभी जिम्मेदार लोग पालन करते हैं, मुख्य विपक्षी दल से भी अपेक्षा होती है कि वो राष्ट्रीय नीति के अनुसार काम करे.''

जटेली ने कहा, ''कांग्रेस को पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बैठक का उद्देश्य, औचित्य और आवश्यकता स्पष्ट करना चाहिए. कांग्रेस को पूर्व प्रधानमंत्री को ढाल की तरह इस्तेमाल करे इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी.''

जेटली ने कहा, ''मणिशंकर अय्यर जैसे लोगों का रुख तो सभी जानते हैं, उन्होंने कभी इस राष्ट्रीय नीति का समर्थन नहीं किया. उनकी नीति ये रही है कि आतंक चलता रहेगा, बातचीत करते रहो, दोस्ती बना कर रखो और पाकिस्तान इस देश में आतंक फैलाता रहे. मणिशंकर अय्यर का न्योता स्वीकार कर लेना कांग्रेस नेतृत्व की बहुत बड़ी भूल थी.''

वित्त मंत्री ने कहा, ''आज इस भूल को स्वीकार करने के लिए बजाए ये कहना कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे को उठाने के लिए माफी मांगी. माफी तो उन लोगों को मांगनी चाहिए थी जिन्होंने इस राष्ट्रीय नीति का उल्लंघन किया है. देश को बताना चाहिए बैठक के पीछे क्या औचित्य था?''

क्या कहा था मनमोहन सिंह ने ? मनमोहन सिंह ने बयान जारी कर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को गुजरात में हार का डर सता रहा है, इसलिए राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं. मैं ऐसे आरोपों से दुखी और व्यथित हूं.

कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है आतंकवाद से लड़ने का- मनमोहन सिंह मनमोहन सिंह ने अपने बयान में लिखा, ''संवैधानिक पद पर बैठे मोदी गलत परंपराएं शुरू कर रहे हैं. वो पूर्व पीएम और सेनाध्यक्ष की छवि धूमिल कर रहे हैं. कांग्रेस को किसी पार्टी या प्रधानमंत्री से राष्ट्रवाद नहीं सीखना. आतंकवाद से लड़ने का कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है."

देश से माफी मांगे मोदी- मनमोहन सिंह उन्होंने आगे कहा, ''मैं याद दिलाना चाहता हूं कि मोदी ऊधमपुर और गुरदासपुर हमले के बाद बिना न्योते के पाकिस्तान गए थे. मुझे उम्मीद है कि मोदी पीएम होने के नाते परिपक्वता दिखाते हुए देश से माफी मांगेंगे.''

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा था? कल गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस नेताओं पर पाकिस्तान के साथ मिलकर गुजरात में अहमद पटेल को सीएम बनाने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा, ''कल टीवी पर, अखबार में एक जबरदस्त चर्चा थी और चर्चा इस बात की थी कि मणिशंकर के घर पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त, पाकिस्तान के एक पूर्व विदेश मंत्री, भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति और भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मणिशंकर के घर पर मीटिंग हुई. ये मीटिंग तीन घंटे तक चली और दूसरे दिन मणिशंकर ने मोदी को नीच कहा. ये एक गंभीर मामला है कि पाकिस्तान के लोगों के साथ गुप्त मीटिंग करने का कारण क्या है ?''

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ''पाकिस्तान सेना के भूतपूर्व डायरेक्टर जनरल अशरद रफीक, कहते हैं कि गुजरात में अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सपोर्ट करना चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget