एक्सप्लोरर

Jaishankar In Pakistan: एससीओ शिखर सम्मेलन में जयशंकर ने चीन और पाकिस्तान को गिनाई 'तीन बुराइयां'

Jaishankar In Pakistan: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस्लामाबाद में एससीओ शिखर सम्मेलन में संबोधन में चीन और पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि विकास और वृद्धि के लिए शांति के साथ स्थिरता जरूरी है.

Jaishankar In Pakistan: भारत के विदेश मंत्री डॉ एस.जयशंकर ने इस्लामाबाद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में स्पीच के दौरान क्षेत्रीय चुनौतियों पर चर्चा की. उन्होंने चीन और पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा कि अगर क्षेत्र में विश्वास की कमी है या सहयोग अपर्याप्त है और अगर  पड़ोसी से संबंध बिगड़े हैं तो इन मुद्दों पर आत्मनिरीक्षण करने और उनका समाधान खोजने की जरूरत है.

एस.जयशंकर ने जोर देते हुए कहा कि एससीओ के चार्टर के प्रति ईमानदारी से प्रतिबद्धता दिखाने पर ही हम उस सहयोग और एकीकरण के लाभों को पूरी तरह से समझ सकते हैं, जिसकी इस संगठन ने कल्पना की है. उनका बयान स्पष्ट रूप से क्षेत्रीय सहयोग और आपसी विश्वास को सुधारने की अपील के रूप में देखा जा सकता है. खासकर तब जब भारत के चीन-पाकिस्तान के साथ संबंध तनावपूर्ण बने हैं.

जयशंकर ने‘तीन बुराइयों’पर दिया जोर

शिखर सम्मेलन में सभी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जयशंकर ने तीन बुराइयों को गिनाते हुए कहा "अगर सीमा पार की गतिविधियां आतंकवाद, उग्रवाद से जुड़े हैं तो उनके साथ व्यापार,ऊर्जा कनेक्टिविटी, संपर्क और आपसी लेनदेन को बढ़ावा मिलने की संभावना नहीं है. सहयोग आपसी सम्मान और संप्रभु समानता पर आधारित होना चाहिए.  इसे क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को मान्यता देनी चाहिए साथ ही वास्तविक साझेदारी पर आधारित होना चाहिए, न कि एकतरफा एजेंडे पर."

चार्टर का भी सख्ती से हो पालन- एस जयशंकर

बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने एससीओ के हर सदस्य देश को समूह के चार्टर का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हमारे प्रयास तभी आगे बढ़ेंगे जब चार्टर के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दृढ़ रहेगी.

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में बहुत तनाव आ गया है क्योंकि भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बातचीत केवल "आतंकवाद से मुक्त" माहौल में ही हो सकती है और अब यह पाकिस्तान के पाले में है कि वह आतंकवाद के अभिशाप को खत्म करे. जहां तक ​​चीन का सवाल है, पिछले कुछ साल में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल(LAC) पर बीजिंग की कई एकतरफा कार्रवाइयों के बाद संबंध में खटास आई है. 

ये भी पढ़ें: Jaishankar In Pakistan: एससीओ बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत रवाना, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को कहा धन्यवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget