एक्सप्लोरर

Prophet Row: नूपुर शर्मा विवाद को लेकर मुस्लिम देशों के रुख पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर- 'जो कहा गया वो BJP का स्टैंड नहीं'

Prophet Mohammad Controversy: पैगंबर विवाद को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वो बीजेपी का स्टैंड नहीं था और पार्टी ने इसे लेकर कार्रवाई भी की थी.

S Jaishankar on Prophet Mohammad Row: पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेताओं की विवादित टिप्पणी को लेकर कई देशों की ओर से नाराजगी जताए जाने के कुछ दिन बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने इस पर अपनी राय दी है. विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा कि लोगों की संवेदनशीलता और समझ प्रभावित हुई, लेकिन उन देशों ने इस बात की तारीफ भी की कि भारत सरकार का इस विवादित टिप्पणी से कोई लेना-देना नहीं था. बीजेपी नेताओं की ओर से पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad) पर टिप्पणी के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए. वही कई देशों ने इस टिप्पणी को लेकर भारत से विरोध जताया था. 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में विवादित टिप्पणी को लेकर कहा कि वो बीजेपी का स्टैंड नहीं था और पार्टी ने इसे काफी मजबूत शब्दों में साफ कर दिया था और इसे लेकर कार्रवाई भी की थी. एक बार जब पार्टी ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी तो हमारी उम्मीद है कि लोग इसे समझेंगे.

पैगंबर विवाद पर क्या बोले एस जयशंकर?

पैगंबर विवाद को लेकर पूछे जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि न केवल खाड़ी के देश, मैं कहूंगा कि दक्षिण-पूर्व एशिया में भी कुछ देशों ने इस बात की सराहना की कि ये सरकार का स्ट स्थिति नहीं थी. जयशंकर ने कहा कि एक बार पार्टी ने अपनी स्थिति साफ कर दी तो उम्मीद जताई जा रही है कि लोग इस समझेंगे. वे जानते हैं कि ये हमारे विचार नहीं हैं. 

'कई लोग बहती गंगा में हाथ धोने की कोशिश करते हैं'

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि कई लोग हो सकते हैं जो बहती गंगा में हाथ धोने की कोशिश करें. इंटरनेशनल रिलेशन बहुत ही प्रतिस्पर्धी खेल है, जो क्वींसबेरी नियमों द्वारा नहीं खेला जाता है. ऐसे लोग होंगे जो इस विवाद से फायदा लेने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि हमें ऐसे मामले में अपनी बात रखने की जरूरत है और हम ऐसा कर रहे हैं. 

पैगंबर पर टिप्पणी के बाद हुई थी कार्रवाई

बता दें कि नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) और नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) ने पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी की थी. कई मुस्लिम-बहुल देशों ने पैगंबर पर विवादास्पद टिप्पणी (Prophet Mohammad Row) पर नाराजगी जताते हुए कड़ी आलोचना की थी. बीजेपी ने पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया था और दिल्ली के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को उनकी विवादास्पद टिप्पणी के बाद पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

ये भी पढ़ें:

Railway Update: अग्निपथ स्कीम के विरोध प्रदर्शन के कारण आज करीब 700 ट्रेनें रद्द! चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget