एक्सप्लोरर

J&K: मसूद अजहर के भांजे समेत तीन आतंकी ढेर, सीमा पार से हो रही थी 'टेरर फंडिंग'

सेना मुख्यालय के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों के पास से जो एम-4 नाटो गन मिली है वो अफगानिस्तान से लाई गई है. ये गन तालिबान ने नाटो फोर्सज़ से छिनी होगी या फिर किसी ऑपरेशन के दौरान तालिबान के हाथ लग गई होगी.

नई दिल्ली: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में एक बड़ी कारवाई करते हुए जैश ए मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर के भांजे सहित तीन आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है. खास बात ये है कि मारे गए आतंकियों के पास से अफगानिस्तान में नाटो फोर्स की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार बरामद किए गए हैं. थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के मुताबिक, आतंकियों के पास से बरामद नाटो हथियार दिखाते हैं कि कश्मीर में आतंकवाद को सीमा पार से मदद मिल रही है.
index (4)
एबीपी न्यूज को विश्वसनीय सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, जैश ए मोहम्मद ने कश्मीर के त्राल में अपना हेडक्वार्टर बनाया है. पिछले छह महीने में जैश के करीब 15-20 विदेशी आतंकी (यानि पाकिस्तानी नागरिक ) एलओसी पार कर कश्मीर में दाखिल हुए हैं. ये किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देना चाहते हैं. मसूद अजहर का भांजा तल्हा राशिद भी करीब छह महीने से कश्मीर में मौजूद था. उसका मारा जाना सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है.
मसूद अजहर पाकिस्तान से ही कश्मीर में जैश ए मोहम्मद को ऑपरेट करता है. भारत संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को 'वैश्विक आतंकवादी' घोषित करना चाहता है लेकिन चीन हर बार अपनी वीटो पॉवर का इस्तेमाल कर उसमें अड़ंगा लगा देता है.
सेना मुख्यालय के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक,  आतंकियों के पास से जो एम-4 नाटो गन मिली है वो अफगानिस्तान से लाई गई है. ये गन तालिबान ने नाटो फोर्सज़ से छिनी होगी या फिर किसी ऑपरेशन के दौरान तालिबान के हाथ लग गई होगी. इससे पता चलता है कि जैश ए मौहम्मद को तालिबान से मदद मिल रही है. पिछले 25-26 सालों में ये दूसरी बार है कि इस तरह की नाटो गन कश्मीर में सक्रिय आतंकियों के पास से मिली है. इससे पहले 90के दशक में भी एक बार ऐसी गन कश्मीरी आतंकियों के पास से जब्त की गई थी. सुरक्षाबलों को जैश के आतंकियों की कईं ऐसी तस्वीरें मिली हैं जिसमें आतंकी नाटो और पाकिस्तानी सेना के हथियार लिए हुए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, उत्तरी अफगानिस्तान के कई इलाके ऐसे हैं जहां तालिबान का बोलबाला है. उन इलाकों से इन हथियारों को पाकिस्तानी सीमा से फाटा (फेडरल एडमिनिस्ट्रड एरिया) लाया जाता है. वहां से फिर क्वेटा और बन्नू से पीओके लाया जाता है. वहां आईएसआई के कैंप्स में जैश के आतंकियों को ये हथियार दिए जाते हैं. कश्मीर में दाखिल हुए जैश के आतंकी पूरे तरह से ट्रैन्ड (Trained) हैं. आपको यहां ये भी बता दे कि पठानकोट एयरबेस पर हमले के दौरान जो जैश के आतंकी मारे गए थे उनके पास से भी दो दूरबीन नाटो फोर्सेज़ की बरामद हुई थीं.
जानकारी के मुताबिक, इस साल अगस्त के महीने में जैश के दो ग्रुप कश्मीर में दाखिल हुए. एक गुरेज के रास्ते से कश्मीर घाटी में दाखिल हुआ जबकि दूसरा ग्रुप पूंछ के रास्ते पीर-पंजाल की पहाडियों से दक्षिण कश्मीर पहुंचा है.  इन दोनों ग्रुप्स को मिलाकर 15-20 पाकिस्तानी आतंकी दक्षिण कश्मीर पहुंचे हैं. स्थानीय मदद के लिए इन्होनें वहां पर हिजबुल के कुछ कश्मीरी लड़कों को अपने साथ मिला लिया है.
बीती रात पुलवामा के कंडी अगलार में जो एनकाउंटर हुआ उसमें तल्हा राशिद के साथ एक पाकिस्तानी मूल का आतंकी महमूद भाई और एक पुलवामा का स्थानीय आतंकी वसीम मारा गया था. तल्हा राशिद और उसका साथी महमूद भाई भी पाकिस्तान से इन ग्रुप्स के साथ कश्मीर घाटी में दाखिल हुआ था. तल्हा जैश के डिवीजनल कमांडर के तौर पर कश्मीर में ऑपरेट कर रहा था.
जानकारी के मुताबिक, जैश ने अपना हेडक्वार्टर त्राल के घने जंगलों में एक उंची पहाड़ी पर बनाया है. यहां पर जैश को स्थानीय मदद काफी मिल रही है.  साथ ही घने जंगलों  में सुरक्षाबलों के लिए उनतक पहुंचना मुश्किल है. साथ ही ये इलाका आडूघाटी और चंदनवाड़ी से लगा हुआ है. इसलिए सुरक्षाबलों को चकमा देना यहां थोड़ा आसान है.
पिछले कुछ समय में जैश ने कश्मीर घाटी में दो बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दिया है. पहला पुलवामा में पुलिस लाइन पर और दूसरा श्रीनगर एयरपोर्ट के करीब बीएसएफ कैंप पर. इस बीच मीडिया से बातचीत करते हुए थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि कश्मीर से आतंकवाद का सफाया किया जायेगा चाहे फिर वो मसूद अजहर से जुड़ा हो या फिर किसी और से. साथ ही उन्होनें कहा कि कश्मीर में नाटो हथियारों की बरामदगी दिखाता है कि कश्मीर में आतंकवाद को सीमापार से मदद मिल रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget