एक्सप्लोरर

'शपथ के बाद मफलर लेने राजभवन पहुंचे CM नीतीश तो चौंके राज्यपाल, बोले- अभी 15 मिनट भी नहीं हुए', जयराम रमेश का तंज

Jairam Ramesh Slams Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया. उन्होंने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

Jairam Ramesh Slams Nitish Kumar: बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद से ही विपक्षी दलों के तमाम नेता उन पर लगातार निशाना साध रहे हैं. विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का हिस्सा रहे नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी ने सबको चौंका दिया है. इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बिहार के सीएम पर तंज कसा है.

जयराम रमेश ने एक्स पर एक ट्वीट करते हुए कहा, ''शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार अपना मफलर राज भवन में भूल गए. आधे रास्ते से वापिस लौटकर लेने आए तो राज्यपाल चौंक गए कि इस बार तो 15 मिनट भी नहीं हुए.''

नीतीश को बताया 'आया कुमार, गया कुमार'

जयराम रमेश ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार 'आया राम, गया राम' नहीं हैं, वे 'आया कुमार, गया कुमार' हैं. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन के बारे में नीतीश कुमार के जाने के प्रभाव पर भी अपनी राय रखी.

कांग्रेस नेता ने कहा, "उनके (नीतीश कुमार) जाने से इंडिया गठबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. यह सब नीतीश कुमार की खासियत है. वे 'आया राम, गया राम' नहीं हैं, वे 'आया कुमार, गया कुमार' हैं. यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रचा गया है.''

'न्याय यात्रा को बिहार में मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया'

उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार पहुंचने के बारे में भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि आज आप देख रहे हैं कि किशनगंज और बिहार के लोग राहुल गांधी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने नीतीश कुमार को 'पलटू राम' करार देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी से विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

ये भी पढ़ें:

'किसी भगवान की पूजा के लिए BJP का आदेश मानने को मजबूर नहीं...', पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget