एक्सप्लोरर

'किसी भगवान की पूजा के लिए BJP का आदेश मानने को मजबूर नहीं...', पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी की दो टूक

Mamata Banerjee on BJP: ममता बनर्जी कूचबिहार में एक सरकारी प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं. यहां पर उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लिया.

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (29 जनवरी) को कहा कि वह किसी खास भगवान की पूजा करने के लिए बीजेपी के आदेश का पालन करने के लिए मजबूर नहीं हैं. ममता ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी लोगों को धमकी दे रही है कि अगर उसे वोट नहीं दिया जाएगा, तो वह लोगों के घरों के पर सीबीआई और ईडी की भेज देगी. बंगाल सीएम एक सरकारी प्रोग्राम में हिस्सा लेने कूचबिहार पहुंची हुई हैं.

ममता बनर्जी ने कूचबिहार में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'बीजेपी लोगों को फोन पर धमकी दे रही है कि अगर उन्होंने उसे वोट नहीं दिया तो उनके घर ईडी, सीबीआई भेज दी जाएगी.' ममता ने आगे कहा, 'वह किसी विशेष भगवान की पूजा करने के बीजेपी के आदेश का पालन करने के लिए बाध्य नहीं हैं.' उत्तर बंगाल का उनका दौरा लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है. ममता ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया है. 

न्याय यात्रा गुजरने के बाद ममता पहुंचीं उत्तर बंगाल

दरअसल, ममता बनर्जी ने रविवार (28 जनवरी) से अपने पांच दिनों के उत्तर बंगाल के जिलों के दौरे की शुरुआत की है. उनका ये दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब उत्तर बंगाल से ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' गुजरी है. ममता ने न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिलने पर दुख जताया था. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख दोपहर में अलीपुरद्वार जिले के हासीमारा में विमान से लैंड हुईं और कार से कूचबिहार जिले पहुंचे. 

उत्तर बंगाल से किया चुनावी शंखनाद

ममता ने कूचबिहार में कुछ सरकारी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया है. ममता के इस दौरे को लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है. पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं. ममता की नजर कम से कम 30 सीटों पर जीत हासिल करने पर है. कूचबिहार के बाद ममता दार्जिलिंग के सिलिगुड़ी में एक अन्य कार्यक्रम में जाने वाली हैं. मंगलवार को वह उत्तर दिनाजपुर के रायगंज और दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट में दो बैठकें करेंगी.

बुधवार को वह मालदा और मुर्शिदाबाद जिले के लिए रवाना होंगी. कई बैठकें और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जहां ममता बनर्जी पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करेंगी. गुरुवार को वह नादिया जिले के कृष्णानगर का दौरा करेंगी और कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी.

यह भी पढ़ें: एक देश-एक चुनाव कितना आसान कितना मुश्किल? बार काउंसिल ने बताया हर समस्या का समाधान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget