एक्सप्लोरर

'चोट पर नमक छिड़कने के लिए...' जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर लगाए मनरेगा को इग्नोर करने का आरोप

Jairam Ramesh: कांग्रेस ने श्रमिकों के न्यूनतम औसत अधिसूचित मजदूरी दर में 7 फीसदी की बढ़ोतरी का काफी कम बताया. जयराम रमेश ने मनरेगा का बजट नहीं बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

Jairam Ramesh On MGNREGA Budget: कांग्रेस ने मनरेगा का बजट स्थिर रखने को लेकर रविवार (2 फरवरी 2025) को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इससे ग्रामीण आजीविका के प्रति उसकी उपेक्षा उजागर होती है. ग्रामीण रोजगार पर केंद्रित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण विकास योजना (मनरेगा) के लिए 86,000 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है, जो पिछले वर्ष के समान है.

मनरेगा का बजट नहीं बढ़ाने का आरोप लगाया

बजट दस्तावेज के अनुसार, 2023-24 में मनरेगा के लिए 60,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था, लेकिन अतिरिक्त धनराशि प्रदान की गई और वास्तविक व्यय 89,153.71 करोड़ रुपये रहा. 2024-25 में मनरेगा के लिए कोई अतिरिक्त आवंटन नहीं किया गया. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते संकट के बावजूद सरकार ने 2024-26 के लिए मनरेगा का बजट 86,000 करोड़ रुपये पर स्थिर रखा है. उन्होंने कहा कि यह प्रभावी रूप से मनरेगा के लिए किए गए वास्तविक (मूल्य वृद्धि के लिए समायोजित) आवंटन में गिरावट को दर्शाता है.

'गरीब ग्रामीण श्रमिक की अनदेखी'

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा,  “ऊपर से चोट पर नमक छिड़कने के लिए, अनुमान बताते हैं कि बजट का लगभग 20 फीसदी पिछले वर्षों के बकाए को चुकाने के लिए खर्च किया जाता है.” कांग्रेस नेता ने कहा कि यह प्रभावी रूप से मनरेगा की पहुंच को कम कर देता है, जिससे सूखा प्रभावित और गरीब ग्रामीण श्रमिक अधर में ही रह गए हैं. उन्होंने कहा कि यह श्रमिकों को दिए जाने वाले वेतन में किसी भी वृद्धि को रोकता है.

जयराम रमेश ने लिखा, “इस चालू वित्तीय वर्ष में भी न्यूनतम औसत अधिसूचित मजदूरी दर में केवल सात फीसदी की वृद्धि की गई. यह ऐसे समय में है जब उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) मुद्रास्फीति पांच फीसदी होने का अनुमान है, इसलिए मनरेगा राष्ट्रीय वेतन में जो ठहराव का संकट है उसका आधार बन गया है.”

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सुरक्षा तंत्र के प्रति सरकार की उपेक्षा, ग्रामीण आजीविका के प्रति उसकी उदासीनता को उजागर करती है. मनरेगा के तहत हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को वित्तीय वर्ष में 100 दिन की मजदूरी की गारंटी दी जाती है पिछले बजट दस्तावेजों के अनुसार, कोविड महामारी के समय 2020-21 में लॉकडाउन के दौरान लोगों के अपने-अपने घरों को लौटने के समय ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने में मनरेगा एक जीवन रेखा साबित हुई. इस दौरान इस योजना पर 1 लाख 11,169 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.

ये भी पढ़ें: Kapil Sibal: कपिल सिब्बल बोले- सुप्रीम कोर्ट में नहीं बची उम्मीद, चुनिंदा जजों को ही दिए जाते हैं संवेदनशील मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget