एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने जल्द से जल्द जाति जनगणना कराने की मांग दोहराई, जयराम रमेश बोले- PM मोदी सुर्खियां बनाने में माहिर

Jairam Ramesh: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जाति जनगणना पर मोदी सरकार की घोषणा को लेकर कई सवाल उठाए. राहुल गांधी की मांग का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जाति जनगणना जल्द से जल्द होनी चाहिए.

Jairam Ramesh On Caste Census: कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह बिना किसी समयसीमा के केवल सुर्खियां बनाने में माहिर हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने खबर का शीर्षक तो दिया, लेकिन कोई समयसीमा निर्धारित नहीं की. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मांग का हवाला देते हुए जयराम रमेश ने कहा कि जाति जनगणना जल्द से जल्द होनी चाहिए.

कांग्रेस ने मोदी सरकार की घोषणा पर उठाए सवाल

कांग्रेस महासचिव ने जाति जनगणना पर मोदी सरकार की घोषणा को लेकर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "साल 2021 में जनगणना होनी चाहिए थी, लेकिन कोरोना का बहाना बनाकर यह काम नहीं किया गया. जबकि उस समय भी दुनिया के 50 से अधिक देशों ने जनगणना कराई थी. कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने जाति जनगणना की मांग की, लेकिन 11 साल तक नरेंद्र मोदी ने इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी. हाल के दिनों तक बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाति जनगणना का विरोध करते रहे हैं. प्रधानमंत्री ने जाति जनगणना की बात करने वालों को शहरी नक्सली कहा था." उन्होंने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी अब शहरी नक्सली बन गए हैं.

कम राशि में कैसे हो सकती है जनगणना- कांग्रेस

जयराम रमेश ने कहा कि दिसंबर 2019 में जब कैबिनेट ने 2021 में जनगणना कराने की घोषणा की थी, तब इस उद्देश्य के लिए 8,254 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. उन्होंने कहा कि इसकी तुलना में मौजूदा बजट में जनगणना कराने के लिए जिम्मेदार जनगणना आयुक्त को महज 575 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. उन्होंने पूछा कि इतनी कम राशि में जनगणना कैसे हो सकती है, जबकि अब इसके लिए और अधिक बजट की जरूरत है. ऐसे में सरकार के इरादे पर कई सवाल उठते हैं. 

कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार से जाति जनगणना कराने की दिशा में आगे बढ़ने और राज्य सरकारों को विश्वास में लेने का आह्वान किया. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री देश को आश्वस्त करें कि न केवल जाति जनगणना की जाएगी, बल्कि इसके बाद की अनुवर्ती कार्रवाई भी की जाएगी. 

आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने की बात कही

जयराम रमेश ने एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने के लिए संविधान में संशोधन करने की पार्टी की मांग को भी दोहराया. उन्होंने कहा कि जाति जनगणना तभी सार्थक होगी, जब ऐसा किया जाएगा. उन्होंने सरकार से कहा कि अगर जाति जनगणना को लेकर उसकी मंशा सच्ची है तो उसे संसद सत्र बुलाकर इस संबंध में कानून पारित करना चाहिए. 

कांग्रेस महासचिव ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 15(5) को भी लागू करने की मांग की, जिसके तहत निजी शिक्षण संस्थानों में भी आरक्षण प्रदान करना होगा. जयराम रमेश ने खुशी जताई कि केंद्र की मौजूदा सरकार 2011 में यूपीए सरकार की ओर से कराई गई सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना के दौरान एकत्र किए गए आंकड़ों का विभिन्न योजनाओं के लिए इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जाति जनगणना की घोषणा के संदर्भ में शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
रूसी मंत्री का वीडियो शेयर करने पर प्रशांत भूषण के खिलाफ FIR, रिजिजू बोले- साजिश का हिस्सा
रूसी मंत्री का वीडियो शेयर करने पर प्रशांत भूषण के खिलाफ FIR, रिजिजू बोले- साजिश का हिस्सा
कांग्रेस सांसद ने महिला MP को मारा थप्पड़? सोनिया-खरगे तक पहुंची शिकायत
कांग्रेस सांसद ने महिला MP को मारा थप्पड़? सोनिया-खरगे तक पहुंची शिकायत

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget