एक्सप्लोरर

Elections 2023: जयराम रमेश का दावा- फ्लाइट में पीएम मोदी के जिक्र के बाद की गई मतदान की अपील, अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया ये जवाब

Assembly Elections 2023: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने फ्लाइट के अनाउंसमेंट का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है. नागरिक उड्डयन मंत्री ने पलटवार किया है.

Jairam Ramesh Remarks: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्राइवेट एयरलाइन इंडिगो में किए गए अनाउंसमेंट का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि इससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है. सोशल मीडिया पर रमेश की एक पोस्ट के मुताबिक, फ्लाइटों में की गई घोषणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिक्र के बाद मतदान की अपील की गई और चुनाव आयोग का कोई जिक्र नहीं किया गया.

क्या कहा जयराम रमेश ने?

जयराम रमेश ने बुधवार (1 नवंबर) को अपने X हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, ''पिछले हफ्ते, मैंने इंडिगो से आइजोल और वहां से वापस दिल्ली के लिए फ्लाइट लिया. दोनों ही तरफ से केबिन क्रू द्वारा घोषणा की गई. जिसमें कुछ रूटीन और बेहद मामूली चीजों को लेकर प्रधानमंत्री 'श्री नरेंद्र मोदी जी' के नेतृत्व का जिक्र किया जा रहा था.''

उन्होंने लिखा, ''इनमें से एक अनाउंसमेंट के तुरंत बाद वोट अपील की जा रही थी. जिसमें यात्रियों से आगामी विधानसभा चुनावों में वोट देने के लिए कहा जा रहा था. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इस घोषणा में चुनाव आयोग का कोई उल्लेख नहीं था. यह आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है.''

'पहले कभी भी किसी प्रधानमंत्री ने...' 

जयराम रमेश ने अपना हमला जारी रखते हुए आगे लिखा, ''इससे पहले कभी भी किसी प्रधानमंत्री ने अपनी कमजोर होती छवि को बचाने के लिए, विशेष रूप से महत्वपूर्ण चुनावों से पहले जनता की नजरों में बने रहने के लिए इस स्तर तक नहीं गिरा है. साफ है, इस व्यक्ति की असुरक्षा, नागरिक उड्डयन मंत्री की चाटुकारिता और ऐसा करने वाले एयरलाइन की कायरता की कोई सीमा नहीं है.''

'रायपुर के लिए मैंने जिस दूसरी एयरलाइन की फ्लाइट ली...'

शुक्र है कि आज रायपुर के लिए मैंने जिस दूसरी एयरलाइन की फ्लाइट ली, वह उस स्तर तक नहीं गिरी. यह देखकर अच्छा लगा कि कुछ कॉरपोरेट अभी भी मोदी सरकार के दबाव के बावजूद निष्पक्ष प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया पलटवार

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रमेश के दावों पर एयरलाइन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. कांग्रेस नेता पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया. सिंधिया अपने X हैंडस पर चुनाव आयोग का एक संदेश साझा किया और कहा कि मतदाता भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए उनके मंत्रालय और चुनाव पैनल के बीच जागरूकता सहयोग चल रहा है.

इसके बाद सिंधिया पर निशाना साधते हुए रमेश ने कहा, ''लगता है कि नागरिक उड्डयन मंत्री ने पाला बदलने के बाद से जानबूझकर पढ़ना और समझना छोड़ दिया है. मुझे अपनी पोस्ट का कौन सा भाग दोबारा दोहराना चाहिए?'' बता दें कि कुछ ही दिनों में पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनके लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी.

यह भी पढ़ें- 'अनुशासन का उल्लंघन नहीं, अन्यथा...', कर्नाटक में विधायकों ने कैबिनेट विस्तार का छेड़ा जिक्र तो कांग्रेस ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget