एक्सप्लोरर

जयपाल रेड्डी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा- सीएम केसीआर

जयपाल रेड्डी के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के समाधि स्थल पीवी घाट के बगल में किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाए.

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का सोमवार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. रेड्डी का शनिवार देर रात एक अस्पताल में निधन हो गया था. तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख ने रेड्डी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और केंद्रीय मंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया.

जयपाल रेड्डी के आवास पर जाकर राव ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाए और इस संबंध में मुख्य सचिव को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए. टीआरएस के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना राज्य किसान समन्वय समिति के अध्यक्ष गुट्टा सुखेंदर रेड्डी ने कहा कि जयपाल रेड्डी के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के समाधि स्थल पीवी घाट के बगल में किया जाएगा.

सुखेंदर रेड्डी ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार दोपहर 1.00 बजे से 1.30 बजे के बीच हुसैन सागर के नजदीक पीवी घाट के पास किया जाएगा. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने पहले कहा कि दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पार्थिव शरीर को गांधी भवन में सुबह 10.30 से 11.00 बजे तक रखा जाएगा, जहां लोग और पार्टी कार्यकर्ताओं उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे.

गत 20 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए 77 साल के दिग्गज नेता रेड्डी का शनिवार देर रात 1.28 बजे हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया. पार्टी लाइन से ऊपर उठकर तेलंगाना के मंत्रियों, सभी दलों के नेताओं और कई प्रमुख व्यक्तियों ने कांग्रेस नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें याद किया.

महाराष्ट्र: शरद पवार पर सीएम फडणवीस का पलटवार, कहा- आत्मनिरीक्षण करें NCP प्रमुख

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget