एक्सप्लोरर

Jahangirpuri Violence: फायरिंग करने वाले शख्स की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

सामने आए वीडियो में ये शख्स गोली चलाते हुए दिख रहा था. वीडियो शोभा यात्रा पर पथराव के दौरान का है. शख्स वीडियो में पिस्तौल ताने हुए नजर आ रहा है.

जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक शख्स की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सामने आए वीडियो में ये शख्स गोली चलाते हुए दिख रहा था. वीडियो शोभा यात्रा पर पथराव के दौरान का है. शख्स वीडियो में पिस्तौल ताने हुए नजर आ रहा है.

राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार 16 अप्रैल को अचानक हिंसा भड़क गई. हनुमान जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और हिंसा भड़क गई. इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए. घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया और तमाम आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. जहांगीर पुरी की घटना के बाद पूरी दिल्ली में अलर्ट के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कहा जा रहा है अंसार की बहस के बाद ही पथराव शुरू हुआ था.

वहीं फायरिंग का एक अन्य आरोपी असलम गिरफ्तार किया जा चुका है, उसके दो भाई भी पकड़े गए हैं. असलम से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है. वहीं हिंसा के एक अन्य आरोपी अंसार की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. अब तक मामले में 14 लोग गिरफ्तार हुए हैं.

पुलिस पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
इस हिंसा के दौरान एक शख्स ने कथित तौर पर फायरिंग भी की थी. जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में 21 वर्षीय एक युवक भी शामिल है, जिसने कथित तौर पर गोली चलाई थी जो एक पुलिसकर्मी को लगी थी. उन्होंने बताया कि आरोपी मोहम्मद असलम के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है, जिससे उसने शनिवार शाम कथित तौर पर गोली चलाई थी. आरोपी जहांगीरपुरी स्थित सीआर पार्क के झुग्गी बस्ती का रहने वाला है. असलम को एक अन्य मामले में भी शामिल पाया गया है. उसके खिलाफ जहांगीर पुलिस थाने में 2020 में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. 

ये भी पढ़ें- Inside Story: 2024 के लिए किस राज्य में क्या करेंगे प्रशांत किशोर? क्या है प्लान?

ये भी पढ़े- 21 अप्रैल से गुजरात से भारत दौरे की शुरुआत करेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन, अगले दिन करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget