एक्सप्लोरर

क्या अंसार के कहने पर जहांगीरपुरी में भड़की हिंसा? क्या है इसके पीछे का असल खेल? स्टिंग ऑपरेशन में जानें चश्मदीदों की जुबानी

खुफिया कैमरे में रिपोर्टर के सवाल पर मुस्लिम पक्ष ने कहा कि अंसार को फंसाया जा रहा है. वहीं हिंदू पक्ष का कहना है कि हिंसा की शुरुआत अंसार ने ही की थी.

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर भड़की हिंसा के बाद मुख्य आरोपी बनाया गया मोहम्मद अंसार पुलिस के शिकंजे में है. राजनीतिक दलों के बीच भी अंसार को लेकर घमासान जारी है. अंसार की गिरफ्तारी के बाद उसका आम आदमी पार्टी की टोपी पहने हुए तस्वीर वायरल हुई थी. जिसके बाद सियासी दलों के बीच तकरार और बढ़ गई थी. अंसार का चाकू के साथ भी एक वीडियो सामने आया था. कुछ तस्वीरों में वो नोटों की गड्डी के साथ दिखा तो वही कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई थी जिसमें वो सोने की अंगूठी और गले में सोने की मोटी चेन पहने नजर आया था. इस बात की चर्चा तेज है कि क्या अंसार के कहने पर ही जहांगीरपुरी में हिंसा भड़की थी? 

खुफिया कैमरे में जहांगीरपुरी हिंसा का सच

एबीपी न्यूज ने खुफिया कैमरे के जरिए जहांगीरपुरी हिंसा का सच जानने की कोशिश की. टीम ने चश्मदीदों से जहांगीरपुरी हिंसा की कहानी जानने की कोशिश की, खुफिया कैमरे में दोनों पक्ष का दावा रिकॉर्ड किया गया. चाकू के साथ सोशल मीडिया पर वायरल अंसार के वीडियो को लेकर जब एबीपी न्यूज ने मुस्लिम पक्ष से सवाल किया तो कुछ लोगों का कहना था कि ये हिंसा के पहले का वीडियो है. उसी दिन सुबह का वीडियो है जिस दिन हिंसा हुई थी. 11 बजे रैली निकला था उसी समय का है. रिपोर्टर के सवाल पर मुस्लिम पक्ष ने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है. जो फंसा रहा है वो अंसार तो अच्छी तरह से जानता है अंसार तो मोहल्ले में फेमस है.

अंसार मनमौजी टाइप बंदा है- मुस्लिम पक्ष

अंसार कभी आदमी पार्टी की टोपी में नजर आया तो तस्वीर में वो बीजेपी के साथ भी दिखा है. उसके कई सियासी दलों से संबंध को लेकर जब रिपोर्टर ने मुस्लिम पक्ष के लोगों से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वो मनमौजी टाइप का बंदा है. उसका झाड़ू के साथ फोटो है. वो बीजेपी और कांग्रेस के साथ भी रहता था. वो हर सियासी पार्टी के साथ जुड़ा था. वो बीजेपी, कांग्रेस से पैसे लेकर सबको बांट देता था. मुस्लिम पक्ष के लोगों का साफ तौर से कहना है कि अंसार को फंसाया जा रहा है. रिपोर्टर ने पूछा कि क्या वो लोकल माफिया या डॉन टाइप है. इस पर मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों ने कहा कि नहीं वो वैसा नहीं है. वो कोई डॉन टाइप नहीं है. हालांकि मुस्लिम पक्ष के लोगों ने एक खुलासा किया वो लोगों को जुआ खिलाता था. 

हिंसा की शुरुआत अंसार ने ही की थी- हिंदू पक्ष

रिपोर्टर ने जब हिंदू पक्ष से हिंसा को लेकर सवाल किया तो कुछ लोगों ने हिंसा के लिए सीधे तौर से अंसार को ही जिम्मेदार ठहराया. एबीपी न्यूज स्टिंग ऑपरेशन में हिंदू पक्ष के कुछ लोगों ने कहा कि मोहम्मद अंसार ने ही हिंसा की शुरुआत की थी. उसी ने कहा था कि यहां से रैली मत ले जाओ. यहां लोगों ने बोला अंसार भाई रैली को निकलने दो. कोई दिक्कत नहीं है सारे भाई-भाई हैं. तो उसने उल्टा ही धमकी दे दिया कि यहां से रैली निकलेगी तो आगे देखना क्या होगा. 

अंसार राजनीति में उतरना चाहता था- हिंदू पक्ष

हिंदू पक्ष के लोगों का मानना है कि अंसार सट्टा और वसूली का काम करता था. रिपोर्टर ने जब सवाल किया कि लोगों का कहना है कि अंसार हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों की मदद करता था. इस पर हिंदू पक्ष के कुछ लोगों ने कहा कि वो राजनीति में उतरना चाहता था. उसकी महात्वाकांक्षा राजनीति में आने की थी. इसलिए थोड़ा बहुत तो पब्लिक को दिखाना पड़ेगा कि माफिया है. हिंदू पक्ष का कहना है कि अंसार न होता तो शायद हिंसा न होती. बहरहाल एबीपी की पड़ताल में ये भी साफ हुआ कि जहांगीरपुरी हिंसा में कथित मास्टरमाइंड का उसका इलाके में कितना दबदबा है.

ये भी पढ़ें:

हिंसा वाली जगह पर बुलडोजर के बाद तेज हुई सियासत, जहांगीरपुरी पहुंचे ओवैसी को पुलिस ने वापस लौटाया, BJP बोली- खाई पैदा करने की कोशिश

जहांगीरपुरी में बुलडोजर पर सियासी घमासान, JNU और जामिया में होगा प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget