एक्सप्लोरर

Jahangirpuri Violence मामले में नया खुलासा, इलाके की इस जगह का दिल्ली दंगों से निकला ये कनेक्शन

Jahangirpuri Clash: जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है. इलाके के जिस कुशल चौक पर शोभा यात्रा के दौरान हिंसा हुई, उस सी ब्लॉक कुशल चौक का कनेक्शन 2020 में हुए दिल्ली दंगों से सामने आ रहा है.

जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है. इलाके के जिस कुशल चौक पर शोभा यात्रा के दौरान हिंसा हुई, उस सी ब्लॉक कुशल चौक का कनेक्शन 2020 में हुए दिल्ली दंगों से सामने आ रहा है. नॉर्थ ईस्ट दंगों की जो चार्जशीट स्पेशल सेल ने अदालत में दाखिल की थी उस चार्जशीट में ये खुलासा हुआ है. 

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने चार्जशीट में लिखा था कि CAA और NRC के दौरान जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक कुशल चौक से 6 से 7 बसों में भरकर अवैध बांग्लादेशी महिलाएं, बच्चों और पुरुषों को शाहीन बाग प्रोटेस्ट में शामिल करने के लिए ले जाया गया था. इसमें करीब 300 लोग थे. चार्जशीट में ये भी लिखा है कि पथराव और दंगा  करने यहां से भी लोग गए थे. दिल्ली पुलिस अब इन तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए इस हिंसा की जांच कर रही है.

क्राइम ब्रांच करेगी जांच

गौरतलब है कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले की जांच औपचारिक तौर पर क्राइम ब्रांच के हवाले की गई है. एक डीसीपी की देखरेख में 5 एसीपी, 10 इंस्पेक्टरों की टीम बनाई गई है. सबको अलग-अलग काम सौंपा गया है. 14 एंगल्स को ध्यान में रखते हुए क्राइम ब्रांच जांच करेगी.

जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर हुए पथराव के बाद उपद्रव शुरू हुआ था. क्राइम ब्रांच की टीम यह जांच करेगी कि कितनी संपत्ति (प्राइवेट-पब्लिक) का नुकसान हुआ है. बांग्लादेशी एंगल से भी जांच की जाएगी क्योंकि न केवल लोग बल्कि राजनीतिक हस्तियां भी जहांगीरपुरी मामले में बांग्लादेशी लोगों के शामिल होने का आरोप लगा चुके हैं. फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) तकनीक से भीड़ में उपद्रव करने वालों को पहचानने का प्रयास किया जाएगा. 

यह टीम साइबर इन्वेस्टिगेशन, सोशल मीडिया व अन्य सोर्सेज से वीडियो जमा करेगा. फॉरेंसिक जांच से एविडेंस कलेक्ट किए जाएंगे. मोबाइल फोन का डंप डेटा खंगालने से लेकर मोबाइल नंबर की सीडीआर जांच की जाएगी. इस मामले में कुल कितनी पीसीआर कॉल की गईं. किसने कब की, सब डिटेल्स निकली जाएंगी. इस उपद्रव में शामिल लोगों का किसी तरह का कोई क्रिमिनल बैक ग्राउंड है या नहीं ये भी जांचा जाएगा.

रविवार को क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर रविंद्र यादव अन्य अधिकारियों के साथ खुद जहांगीरपुरी पहुंचे थे. जहां पहले मौके का मुआयना किया गया था और फिर वे जहांगीरपुरी थाने पहुंचे थे, जहां स्थानीय पुलिस से इस पूरे मामले की रविवार तक हुई कार्रवाई का जायजा लिया गया था.

ये भी पढ़ें

जहांगीरपुरी हिंसा में अब तक क्या हुआ, 2 दिनों में कहां तक पहुंची कार्रवाई, कितने आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, जानें पूरी डिटेल

दिल्ली के जहांगीरपुरी समेत कई शहरों में भड़की हिंसा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, NIA से जांच कराने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget