एक्सप्लोरर

संसद के विशेष सत्र में पेश होगा महिला आरक्षण बिल? उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले, वो दिन बहुत नजदीक है जब...

Jagdeep Dhankhar In Rajasthan: विश्वविद्यालय महारानी महाविद्यालय की छात्राओं के साथ बातचीत के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि पंचायत चुनाव में महिलाओं को एक तिहाई रिजर्वेशन मिलता है.

Jagdeep Dhankhar On Women Reservation: संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने की अटकलों के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब देश में संसद और विधानसभा में महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व होगा.

राजस्थान के जयपुर में विश्वविद्यालय महारानी महाविद्यालय की छात्राओं के साथ बातचीत के दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा, "जहां तक संविधान की बात है, मैं चाहता हूं कि आप लड़कियां ध्यान दें कि पंचायतों और नगर पालिकाओं के सभी चुनावों में लड़कियों और महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण मिलता है. यह आरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है.''

धनखड़ ने कहा, ''मैं आपको बता सकता हूं कि वह दिन दूर नहीं है, बल्कि बेहद नजदीक है कि जब भारत में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व संविधान में बदलाव करके आएगा."

लड़का -लड़कियों के बीच फर्क नहीं- जगदीप धनखड़ 
उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि हम 2047 तक वैश्विक शक्ति बन जाएंगे, लेकिन अगर महिला आरक्षण जल्दी लागू हो गया तो हम 2047 से पहले ही नंबर 1 हो जाएंगे. आज समाज बदल चुका है. अब लड़का -लड़कियों के बीच फर्क नहीं करता है, बल्कि लड़कियों की तरफ झुकाव ज्यादा है. इसलिए आपका पड़ला ज्यादा भारी है.

आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं- धनखड़
छात्राओं से संवाद के दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि महिलाओं के लिए आसमान ही सीमा है, वे हर क्षेत्र में सफलता के नए प्रतिमान गढ़ रही हैं. उन्होंने महिलाओं को कहा कि अपने निर्णय स्वयं लें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें.

18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र
बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इसमें पांच बैठकें होंगी. इसकी जानकारी हाल ही में संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी थी. 

विशेष सत्र में पेश हो सकता महिला आरक्षण बिल
सूत्रों ने पिछले दिनों बताया था कि नए संसद भवन में होने वाले इस विशेष सत्र में 10 बिल पेश किए जा सकते हैं. इनमें 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- चुनावी राज्य MP के भोपाल में हो सकती है I.N.D.I.A. गठबंधन की अगली बैठक, साझा रैली का भी प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget