एक्सप्लोरर

चुनावी राज्य MP के भोपाल में हो सकती है I.N.D.I.A. गठबंधन की अगली बैठक, साझा रैली का भी प्लान

I.N.D.I.A. Meeting: पटना, बेंगलुरु और मुंबई के बाद अब 'इंडिया' गठबंधन की अगली बैठक चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के भोपाल में हो सकती है. विपक्षी नेता दिल्ली को भी विकल्प के रूप में देख रहे हैं.

I.N.D.I.A. Bloc Next Meeting: विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेपलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (I.N.D.I.A.) की अगली बैठक चुनावी राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हो सकती है. बैठक विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं की पहली संयुक्त जनसभा के साथ हो सकती है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोमवार (4 सितंबर) को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी. 

सूत्रों ने बताया कि हाल में मुंबई में संपन्न हुई गठबंधन की बैठक में अगली मीटिंग के आयोजन के विकल्प पर चर्चा हुई. भोपाल में बैठक करने को लेकर व्यापक सहमति बनी, लेकिन किसी तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया गया और इसे लेकर अभी तौर-तरीकों पर काम नहीं हुआ है.

इस महीने में I.N.D.I.A की तीसरी बैठक की संभावना

इंडिया गठबंधन 'लोकसभा चुनाव 2024' में सत्तारूढ़ एनडीए से संयुक्त रूप से मुकाबला करने की योजना बना रहा है. सूत्रों ने कहा कि इस गठबंधन की अगली बैठक अक्टूबर की शुरुआत में हो सकती है. विपक्षी नेता अगली बैठक के लिए दिल्ली को भी एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं. हालांकि, तारीख की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

साझा रैलियां करने की योजना

एनडीए से मुकाबला करने के लिए विपक्षी नेता एकजुट होकर काम कर रहे हैं, जो संसद सत्र के दौरान भी दिखाई दिया. 'इंडिया' गठबंधन पहले ही पटना, बेंगलुरु और मुंबई में तीन बैठकें कर चुका है. इस गठबंधन की पिछली बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में हुई थी.

मुंबई में बैठक के दौरान विपक्षी दलों ने संकल्प लिया था कि वे लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को हराने के लिए जहां तक संभव होगा, वहां तक मिलकर लड़ेंगे और बहुत जल्द सीटों का तालमेल करेंगे.

अब चुनाव नजदीक आने पर गठबंधन अलग-अलग जगहों पर एनडीए के खिलाफ संयुक्त रैलियां आयोजित करने की योजना बना रहा है. बता दें कि जुलाई में बेंगलुरु में हुई दूसरी बैठक में गठबंधन को 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) नाम दिया गया था.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने बनाई चुनाव समिति, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत 16 नेताओं को जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget