एक्सप्लोरर

Jagdeep Dhankhar On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के रियर व्यू मिरर वाले बयान पर जगदीप धनखड़ का पलटवार, 'सिर्फ किसी से बचने के लिए जो...'

Rahul Gandhi Remarks: राहुल गांधी ने हाल में अपने अमेरिका दौरे के दौरान बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधने के लिए 'रियर व्यू मिरर' वाला बयान दिया था, जिस पर उपराष्ट्रति ने पलटवार किया है.

Jagdeep Dhankhar On Rahul Gandhi Remarks: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए एक बयान पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पलटवार किया है. राहुल गांधी ने सोमवार (5 जून) को न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में भारतीय प्रवासियों की एक सभा में कार के 'रियर व्यू मिरर' का जिक्र करते हुए बीजेपी-आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था. 

मंगलवार (6 जून) को अपने आधिकारिक आवास पर उपराष्ट्रपति ने भारतीय रक्षा संपदा सेवा (IDES) के ऑफिसर ट्रेनीज के एक बैच को संबोधित करते हुए कहा कि आप रियर व्यू मिरर (पीछे के शीशे) में देखते हैं सिर्फ किसी से बचने के लिए जो हादसा करने की ठानकर बैठा है.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का पूरा बयान

आईडीईएस ऑफिसर ट्रेनीज को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, ''आपको पीछे के शीशे में देखना पड़ता है क्योंकि तब आप उन लोगों को जानते हैं जिनका राष्ट्र के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है, जो हमारी संस्थाओं को कलंकित करने और नष्ट करने के लिए बाहर हैं. (रियर व्यू मिरर में देखकर) हम उन्हें नोटिस करते हैं. आप पीछे के शीशे में देखते हैं सिर्फ किसी ऐसे व्यक्ति से बचने के लिए जो दुर्घटना करने पर उतारू है लेकिन आप दृष्टि, आकांक्षाओं, कल्याण और मानवता की भलाई को समझने के लिए आगे देखें.''

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

न्यूयॉर्क में 5 जून को प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा था, ''बीजेपी और आरएसएस भविष्य देखने में असमर्थ हैं. उनसे आप कुछ भी पूछो, पीछे की ओर देखते हैं. उनसे पूछो ट्रेन एक्सीडेंट क्यों हुआ, कहेंगे वो देखो कांग्रेस ने 50 साल पहले ये किया...''

राहुल ने कहा था, ''आप सभी अपनी कार का इस्तेमाल करके यहां आए हैं, कल्पना कीजिए कि आपने केवल रियर व्यू मिरर में देखा. अगर 24 घंटे आप कार चला रहे हैं क्या आप रियर व्यू मिरर में देखेंगे? आपके साथ एक के बाद दूसरा हादसा होता, यात्री कह रहे होते कि भईया क्या कर रहे हो, मरवा दिया आपने. यही नरेंद्र मोदी जी की खासियत है. वह कार चलाने की कोशिश कर रहे हैं, भारतीय कार और वह केवल रियर व्यू मिरर देखते हैं और फिर उन्हें समझ नहीं आता कि कार क्यों दुर्घटनाग्रस्त हो रही है, आगे नहीं बढ़ रही है और आरएसएस-बीजेपी के साथ भी यही विचार है.'' 

यह भी पढे़ं- Opposition Meeting: 'राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और...', नीतीश कुमार की 23 जून को बुलाई गई बैठक में शामिल होंगे ये नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget