एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव, अपमान या फिर... जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के पीछे हो सकती हैं ये 3 वजहें

Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मानसून सत्र के पहले दिन इस्तीफा दे दिया. विपक्ष का कहना है कि मामला कुछ और है जो साफ-साफ नजर नहीं आ रहा है.

जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद अगले उपराष्ट्रपति को लेकर देशभर में संभावित चेहरों पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. विपक्ष लगातार जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की टाइमिंग को लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछ रहा है. पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने 12 दिन पहले दिल्ली के जेएनयू में कहा था, "अगर भगवान ने चाहा तो मैं सही टाइम पर 2027 में रिटायर होऊंगा."

धनखड़ की सबसे ज्यादा आलोचना करने वाले विपक्ष का कहना है कि मामला कुछ और है जो साफ-साफ नजर नहीं आ रहा है. ऐसे में उन तीन थ्योरी को समझते हैं, जो जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की मुख्य वजहें रही होंगी.

क्या बिहार चुनाव के लिए रास्ता बना रही बीजेपी?

राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि बिहार चुनाव से पहले धनखड़ के इस्तीफे से नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाए जाने का साफ हो गया है. ऐसे में बीजेपी को बिहार में पैर पसारने का मौका मिल जाएगा. इस बार बीजेपी बिहार में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश में लगी हुई है. अगर नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाया जाता है तो बिहार में बीजेपी मुख्यमंत्री के लिए अपनी पार्टी के किसी नेता को सामने ला सकती है.

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने मंगलवार (22 जुलाई 2025) को इन अफवाहों को और हवा दे दी. उन्होंने कहा, "अगर नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाया जाता है तो यह बिहार के लिए बहुत अच्छा होगा." बीजेपी के लिए बहुत कुछ बिहार के चुनावों पर निर्भर है, जहां पार्टी कभी भी अपने दम पर सत्ता में नहीं रही है.

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के पीछे अपमान?

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की वजह मानसून सत्र के पहले दिन घटी घटनाएं भी हो सकती हैं. उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट से जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए विपक्ष सांसदों के नोटिस को स्वीकार किया था. यह उस समय हुआ जब सरकार लोकसभा में एक अहम प्रस्ताव ला रही थी. ऐसे में इस मामले का क्रेडिट विपक्ष के पाले में चला गया.

सरकार की नाराजगी तब और खुलकर सामने आई जब राज्यसभा में सदन के नेता जे.पी. नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने धनखड़ की अध्यक्षता वाली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में नहीं पहुंचे. हालांकि जेपी नड्डा ने कहा कि वो दोनों महत्वपूर्ण काम में व्यस्त थे और उन्होंने राज्यसभा के सभापति को पहले ही सूचित कर दिया था. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यसभा के सभापति पहले से सूचित नहीं किया गया था, जो उपराष्ट्रपति का अपमान है.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच जेपी नड्डा को धनखड़ की ओर इशारा करते हुए यह कहते सुना गया, "कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा, सिर्फ मैं जो कहूंगा वही रिकॉर्ड में जाएगा." हालांकि नड्डा ने कहा कि उनकी टिप्पणी विपक्षी सांसदों के लिए थी.

ज्यूडिशियरी से टकराव

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि उन्होंने बीते कुछ महीनों के दौरान ज्यूडिशियरी के खिलाफ कई तीखे बयान दिए थे, जिससे केंद्र सरकार असहज हो गई थी. साल 2022 में नेशनल ज्यूडिशियल अपॉइंटमेंट्स कमीशन (NJAC) कानून रद्द किए जाने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर भी निशाना साधा था.

सुप्रीम कोर्ट पर उनकी टिप्पणी को सरकार की टिप्पणी माना गया और खूब आलोचना हुई. हालांकि तमाम अटकलों के बीच यह भी संभव है कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से ही इस्तीफा दिया हो.

ये भी पढ़ें : संसद में दोपहर एक से 4.30 बजे के बीच ऐसा क्या हुआ, जिसने लिख दी जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की स्क्रिप्ट? जानें इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, PM आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget