एक्सप्लोरर

Jagan Reddy Meets PM Modi: पीएम मोदी से मिले आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी, इन मुद्दों पर हुई बात

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी से मुलाकात से पहले गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. इस दौरान राज्य की परियोजनाओं को लेकर बात की.

Andhra CM Meets PM Modi: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने बुधवार (5 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्य की कई लंबित परियोजनाओं के मामले पर उनसे बात की और उनको पूरा करने के लिए पैसे की मांग की. साथ ही सीएम रेड्डी ने गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम रेड्डी ने पीएम मोदी से गुजारिश करते हुए राज्य की पोलावरम परियोजना के लिए 55,549 करोड़ रुपये की धनराशि को ग्रांट करने की मांग की. 

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि परियोजना में तेजी लाने के लिए पहले चरण के निर्माण में 17,144 करोड़ रुपयों की जरूरत होगी, जिस पर संबंधित विभाग विचार कर रहा है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस योजना के पहले चरण के लिए 12,911 करोड़ रुपये की राशि को हरी झंडी दे दी है, लेकिन 36 गांवों के विस्थापित लोगों के लिए राहत पैकेज अभी तक नहीं दिया गया है.

क्या है आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम?
सीएमओ की जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर रेड्डी ने पहले चरण के तहत निर्माण के लिए 17,144 करोड़ रुपये का अनुरोध किया. उन्होंने मोदी से राज्य सरकार के कोष से खर्च किए गए 1,310 करोड़ रुपये वापस करने के लिए निवेदन किया. आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के मुताबिक पोलावरम सिंचाई परियोजना को एक राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया है. 

इस अधिनियम की अगर मानें तो केंद्र सरकार परियोजना को पूरा करने का काम करेगी और इससे जुड़ी सभी पहलुओं जैसे कि पर्यावरण, वन, पुनर्वास और पुनर्वास से जुड़ी अन्य चीजों पर मंजूरी लेने और देने का काम करेगी.

आंध्र प्रदेश सरकार ने बताया कि पीएम मोदी से मिलने से पहले राज्य के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और राज्य के विकास कार्यों से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी की. 

 सचिन पायलट क्या चाहते हैं? अशोक गहलोत की मौजूदगी में कल होने वाली बड़ी बैठक से पहले जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget