एक्सप्लोरर

India-Italy Relationship: एस जयशंकर और इटली के विदेश मंत्री की हुई मुलाकात, साइबर सुरक्षा समेत इन मसलों पर हुई चर्चा

Italian Foreign Minister Visit to India: इटली के विदेश मंत्री लुइगी दे मेयो (Luigi Di Maio) 4 से 6 मई तक भारत की यात्रा पर हैं. उनके साथ उच्च स्तरीय अधिकारी और कारोबारी शिष्टमंडल भी आया है.

Italian Foreign Minister Meets S Jaishankar: भारत यात्रा पर आए इटली के विदेश मंत्री लुइगी दे मेयो ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच कारोबार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा, हरित ऊर्जा सहित द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इटली के विदेश मंत्री लुइगी दे मेयो की उनकी पहली भारत यात्रा पर उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. इटली के विदेश मंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर भारत में हैं. यात्रा की शुरुआत में गुरुवार को उन्होंने बेंगलुरू में कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी.

एस जयशंकर और इटली के विदेश मंत्री के बीच अहम मसलों पर चर्चा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ने फोटो के साथ ट्वीट किया, ''इटली के विदेश मंत्री लुइगी दे मेयो के साथ एक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बैठक हुई. साइबर सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी समेत अंतरिक्ष क्षेत्रों में हमारे बढ़ते सहयोग पर विचार विमर्श किया. इतालवी कंपनियों की 'मेक इन इंडिया' में बढ़ती दिलचस्पी टेक्नोलॉजी का हस्तांतरण हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाएगा'. गौरतलब है कि लुइगी दे मेयो 4 से 6 मई तक भारत की यात्रा पर आए हैं. उनके साथ उच्च स्तरीय अधिकारी और कारोबारी शिष्टमंडल भी आया है.

गुरूवार को कर्नाटक के सीएम से मिले थे इटली के विदेश मंत्री

इटली के विदेश मंत्री मेयो नेम अपनी यात्रा की शुरूआत में गुरुवार को बेंगलुरू में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से मुलाकात की. इससे पहले विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था कि इटली के विदेश मंत्री की भारत यात्रा से दोनों पक्षों को अपने द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों पर चर्चा करने और प्रथमिकता वाले क्षेत्रों में अपने करीबी संबंधों को और बढ़ाने पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा. दोनों पक्षों के बीच बातचीत में खास तौर पर निवेश सम्पर्क, रक्षा एवं सुरक्षा, स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग जैसे क्षेत्र शामिल होंगे. इसमें कहा गया था कि जयशंकर और दे मेयो नवंबर 2020 में डिजिटल माध्यम से पेश ‘कार्य योजना 2020-24’ को लागू करने की प्रगति की समीक्षा करेंगे और साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय और बहुस्तरीय विषयों पर चर्चा करेंगे.

ये भी पढ़ें:

Ukraine Russia War: 'पूरी दुनिया की खातिर खत्म होना चाहिए यूक्रेन रूस युद्ध', बोले UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस

Vladimir Putin: रूसी विदेश मंत्री के बयान पर पुतिन ने क्यों जताया खेद, इजरायल के पीएम से क्यों मांगी माफी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget