एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल की जीत पर बोले वाघेला- ‘वोट से नहीं, कांग्रेस की साजिश से जीते’

‘’दो विधायक जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया था. अगर इसके पीछे कांग्रेस की साजिश नहीं होती तो अहमद पटेल के जीतने का सवाल ही पैदा नहीं होता.’’

गांधीनगर: राज्यसभा चुनाव में वाघेला के झटके के बाद भी कांग्रेस के उम्मीदवार अहमद पटेल जीत गए. इस पर कांग्रेस से बाहर किए गए शंकर सिंह वाघेला ने कहा है कि अहमद पटेल वोट से नहीं बल्कि कांग्रेस की साजिश से जीते हैं. वाघेला ने कहा कि कांग्रेस ने पहले से वोट रद्द करवाने की साजिश रच दी थी. दिल्ली वालों ने अहमद पटेल को फंसा दिया था. कांग्रेस ने वोटिंग से एक दिन पहले प्लानिंग बनाई थी- वाघेला वाघेला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘’मैं अहमद पटेल को बधाई देता हूं लेकिन कांग्रेस ने वोट रद्द कराने के लिए वोटिंग से एक दिन पहले प्लानिंग बनाई थी.’’ उन्होंने कहा, ‘’चुनाव आयोग को उस दिन के सभी विधायकों की वीडियो देखनी चाहिए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एजेंट जानबूझकर खड़ा हुआ था. ये कांग्रेस की राघव पटेल की वोट रद्द कराने की एक साजिश थी.’’ कांग्रेस साजिश नहीं रचती तो नहीं जीतते पटेल- वाघेला वाघेला ने आगे कहा, ‘’दो विधायक जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया था. अगर इसके पीछे कांग्रेस की साजिश नहीं होती तो अहमद पटेल के जीतने का सवाल ही पैदा नहीं होता.’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘’अमहद भाई अच्छे आदमी है. उनका हिसाब दिल्ली वाले करना चाहते थे, लकिन फिर भी वह जीत गए ये अच्छी बात है.’’ वोट रद्द होने से बदल गया था जीत का गणित ? दरअसल कांग्रेस के बागी विधायक भोला भाई और राघव भाई के वोट रद्द होने के बाद जीत के लिए जरूरी आंकड़े में बदलाव हो गया था. अब जीत के लिए 43.5 वोट चाहिए थे. जबकि, अहमद पटेल को 44 वोट मिले और वह 0.50 वोट से जीत गए. अहमद पटेल को जो 44 वोट मिले, उनमें कांग्रेस के 41, जेडीयू का एक, एनसीपी का एक और बीजेपी के बागी विधायक का एक वोट शामिल था. कांग्रेस ने वाघेला सहित 8 विधायकों को पार्टी से निकाला कांग्रेस ने शंकर सिंह वाघेला सहित आठ ऐसे विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है जिन्होंने मंगलवार हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी. कांग्रेस ने इस पूरे मामले में एक्शन लेते हुए आठ विधायकों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
'वहां उपद्रवी घुसे थे, सभी...', प्रदर्शकारियों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर बोला SC
'वहां उपद्रवी घुसे थे, सभी...', प्रदर्शकारियों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर बोला SC
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget