एक्सप्लोरर

WhatsApp को तीसरा नोटिस भेजने पर विचार कर रहा है IT मंत्रालय

सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस बारे में आंतरिक स्तर पर विचार विमर्श हुआ है और व्हॉट्सएप को अगले सात से दस दिन में तीसरा पत्र भेजा जा सकता है.

नई दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय व्हॉट्सएप को तीसरा नोटिस भेजने पर विचार कर रहा है. समझा जाता है कि सरकार व्हॉट्सएप को अपने प्लेटफार्म पर संदेशों को ढूंढने की प्रणाली लगाने पर जोर देगी. हालांकि, अमेरिका की यह कंपनी लगातार कह रही है कि ऐसा करने पर एक छोर से दूसरे छोर पर पूरी तरह से संदेश के एनक्रिप्शन (कूट भाषा में परिवर्तित करने) की प्रक्रिया प्रभावित होगी और साथ ही इससे प्रयोगकर्ताओं की गोपनीयता का भी उल्लंघन होगा.

सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस बारे में आंतरिक स्तर पर विचार विमर्श हुआ है और व्हॉट्सएप को अगले सात से दस दिन में तीसरा पत्र भेजा जा सकता है. एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि आईटी मंत्रालय का मानना है कि संदेश कहां से चला है यह पता लगाने को तकनीकी समाधान ढूंढा जा सकता है और इसमें पूरी प्रक्रिया के साथ समझौता करने की जरूरत नहीं होगी.

अधिकारी ने संभावित तकनीकी समाधान का जिक्र करते हुए कहा कि छोटे से अरसे में काफी अधिक लोगों को जो संदेश भेजा गया है उसके मूल स्रोत का पता लगाने का समाधान लाया जा सकता है. इसमें संदेश की सामग्री को देखने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह पहचान की जाएगी कि वायरल हुआ संदेश कहां से चला है.

देश में भीड़ की पिटाई से हत्या की कई घटनाएं हुई हैं. ऐसी घटनाएं व्हॉट्सएप पर फर्जी खबरों को आगे भेजने की वजह से हुई हैं. सरकार व्हॉट्सएप को पहले ही दो नोटिस भेज चुकी है. दूसरे नोटिस में कंपनी को चेतावनी दी गई है कि उसे उकसाने वाला समझा जाएगा और यदि वह मूकदर्शक बनी रहती है तो उसे कानूनी नतीजे भुगतने होंगे.

UNGA की बैठक में मिलेंगे भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्री, सुषमा उठाएंगी करतारपुर साहिब का मुद्दा

व्हॉट्सएप का स्वामित्व फेसबुक के पास है. व्हॉट्सएप को भारतीय कानून के तहत एक स्थानीय कॉरपोरेट इकाई स्थापित करने और शिकायत अधिकारी की नियुक्ति को भी कहा गया है. हालांकि, व्हॉट्सएप ने संदेश के मूल स्रोत का पता लगाने को समाधान की मांग को ठुकरा दिया है. उसका कहना है कि इससे एक छोर से दूसरे छोर तक प्रणाली प्रभावित होगी और प्रयोगकर्ताओं की गोपनीयता का भी उल्लंघन होगा.

हालांकि, व्हॉट्सएप ने सरकार की अन्य मांगों को स्वीकार कर लिया है कि अपने प्लेटफार्म पर किसी संदेश के थोक में प्रसार पर अंकुश लगा दिया है. एक समय में कोई संदेश सिर्फ पांच व्यक्तियों को ही भेजा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget