एक्सप्लोरर

स्पेस में परचम लहराने के बाद अब मैन्युफेक्चरिंग में धाक जमाने की बारी, सैटेलाइट और रॉकेट बनाएगा ISRO

Isro New Strategy: इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अब व्यवसायिक मकसद से भी काम करेगा, जिसमें सैटेलाइट और रॉकेट बनाना भी शामिल है.

ISRO News: अंतरिक्ष के अनंत रहस्यों को उजागर करने और धरती के अलावा दूसरे खगोलीय पिंडों के सफर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), दुनिया के दूसरे देशों को तो टक्कर दे ही रहा है. अब स्पेस में लंबी छलांग के जरिए न केवल वैज्ञानिक रहस्यों की गुत्थी सुलझेगी, बल्कि इसरो अब व्यावसायिक गतिविधियों के जरिए मोटी रकम की कमाई भी करने जा रहा है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शनिवार (10‌ फरवरी) को तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र एक 'बंद' और 'गुप्त' समाज से एक खुले समाज में बदल रहा है और इसके पीछे का उद्देश्य इसे सरकारी कार्यक्रम के बजाय एक आर्थिक या व्यावसायिक गतिविधि के रूप में बदलना है.

'खास मकसद से अंतरिक्ष नीति में बदलाव'
सोमनाथ ने यहां कनककुन्नु पैलेस में आयोजित मातृभूमि इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ लेटर्स (एमबीआईएफएल)-2024 में कहा कि मानसिकता में यह बदलाव अमेरिका जैसे देशों में अंतरिक्ष-संबंधी गतिविधियों को एक आर्थिक गतिविधि में बदले जाने से आया है. इसका मकसद भी बेहद खास है.

इसरो के प्रमुख ने कहा कि पिछले 60 वर्षों में रॉकेट से लेकर सैटेलाइट्स बनाने तक के अंतरिक्ष क्षेत्र के काम का उद्देश्य सामाजिक अनुप्रयोग पर केंद्रित था ताकि ऐसी सेवाएं प्रदान की जाएं, जिससे आम आदमी को फायदा हो.

एमबीआईएफएल के पांचवें संस्करण के एक सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप अंतरिक्ष कार्यक्रम का बजट 'बहुत कम' - 10,000 करोड़ रुपये था.  उन्होंने कहा, इसलिए इसे 10 गुना तक बढ़ाने के उद्देश्य से देश की अंतरिक्ष नीति में कुछ बदलाव लाने का निर्णय लिया गया.

व्यावसायिक मकसद से रॉकेट और उपग्रह बनाएगा इसरो
उन्होंने कहा कि भारत में रॉकेट और उपग्रह बनाने और उन्हें यहां से प्रक्षेपित करने के लिए बोइंग जैसी विभिन्न कंपनियों के साथ चर्चा जारी है. सोमनाथ ने कहा, 'ये ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में अतीत में कभी नहीं सोचा गया था. अंतरिक्ष एक बंद समाज था. इसमें बहुत गोपनीयता थी. हमने अब गोपनीयता खत्म कर दी है और इसमें खुलापन ला रहे हैं. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इसे (अंतरिक्ष क्षेत्र को) एक व्यावसायिक गतिविधि में बदलना है.” 

बता दें कि पिछले साल (2023) अगस्त में चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और उसके बाद इस साल धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर L-1 पॉइंट पर सूरज के अध्ययन के लिए आदित्य  ‍L-1 को सफलतापूर्वक स्थापित कर इसरो ने इतिहास रचा है. पूरी दुनिया ने कम से कम बजट में बड़े से बड़े अंतरिक्ष कार्यक्रम को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों की क्षमता का लोहा माना है.

ये भी पढ़ें:UP Politics: 'वोट बैंक पर असर न पड़े, इस कारण अखिलेश यादव नहीं गए अयोध्या', CM योगी का सपा प्रमुख पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला
चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया
चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर असदुद्दीन ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
SIR पर ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget