एक्सप्लोरर

ISRO ने लॉन्च किया कार्टोसैट-3 सैटेलाइट, चंद्रयान-2 के बाद इसरो का बड़ा मिशन

जब उरी हमले का बदला लेने के लिए सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी, इसरो के इन्हीं सीरीज के उपग्रहों की मदद से ही आतंकियों के ठिकानों का पता किया गया. चंद्रयान 2 के बाद यह इसरो का बड़ा मिशन है.

नई दिल्ली: सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा से इसरो ने कार्टोसैट-3 सैटेलाइट लॉन्च किया है. यह धरती से 509 किलोमीटर ऊपर चक्कर काटेगा और सेना के लिए होगा मददगार. चंद्रयान 2 के बाद यह इसरो का बड़ा मिशन है. यह लॉन्च पहले 25 नवंबर को था जिसे बाद में 27 नवंबर को रखा गया.

कार्टोसैट -3 उपग्रह कार्टोसैट सीरीज का नौवां उपग्रह है जो कि अंतरिक्ष से भारत की सरहदों की निगरानी के लिए प्रक्षेपित किया जाएगा. सीमा निगरानी के लिए इसरो कार्टोसैट -3 के बाद दो और उपग्रह रीसैट-2 बीआर1 (Risat-2BR1) और रीसैट 2 बीआर 2 (Risat-2BR2) को पीएसएलवी सी-48 और पीएसएलवी सी-49 की मदद से दिसंबर में श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाना है. कार्टोसेट-3 अंतरिक्ष में 509 किलोमीटर दूर 97.5 डिग्री के झुकाव के साथ कक्षा में स्थापित किया जाएगा.

पीएसएलवी सी-47 रॉकेट को श्रीहरिकोटा से 27 नवंबर को नौ बजकर 28 मिनट पर लॉन्‍च किया गया. यह अपने साथ थर्ड जनरेशन के अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट कार्टोसेट-3 और अमेरिका के 13 कॉमर्शियल सैटेलाइटों लेकर जाएगा. इसके बाद इसरो दो और सर्विलांस सैटेलाइटों की लॉन्‍च‍िंग करेगा. रीसैट-2 बीआर1 और रीसैट 2 बीआर 2 को दिसंबर में दो अलग अलग मिशन में प्रक्षेपित किया जाएगा. जानकारों का मानना है कि भारतीय सरहदों की निगेहबानी के लिए ये तीनों सैटेलाइट Risat-2BR1, Risat-2BR2, Cartosat 3 अंतरिक्ष में भारत की आंख के तौर पर काम करेंगे. जिसे भारत की अंतरिक्ष में भारत की खुफिया आंख कह सकते हैं.

जब उरी हमले का बदला लेने के लिए सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी, इसरो के इन्हीं सीरीज के उपग्रहों की मदद से ही आतंकियों के ठिकानों का पता किया गया. ये उपग्रह लाइव तस्वीरें लेने में सक्षम है. कार्टोसैट-3, कार्टोसैट सीरीज का नौवां सैटेलाइट होगा. कार्टोसैट-3 का कैमरा हाई रिजॉल्यूशन कैमरा इतना ताकतवर है कि वह अंतरिक्ष से जमीन पर 1 फीट से भी कम 9.84 इंच की ऊंचाई तक की तस्वीर ले सकेगा. यानी आप की कलाई पर बंधी घड़ी पर दिख रहे सही समय की भी सटीक जानकारी देगा. या यह कहें की पहले जहां सैटेलाइट तस्वीरों से यह पता चलता था कि सड़क पर खड़ी गाड़ी किस रंग की है या किस गली से गुजर रही है? वहीं कार्टोसैट -3 के प्रक्षेपण के बाद भारत के पास यह जानकारी भी पुख्ता होगी किस सड़क पर खड़ी गाड़ी जिस रंग की है उसके नंबर प्लेट पर आखिर क्या लिखा है. इसे आप अनुमान लगा सकते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से यह प्रक्षेपण कितना अहम है. बता दें कि पाकिस्तान पर हुए सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर कार्टोसैट उपग्रहों की मदद ली गई थी. इसके अलावा विभिन्न प्रकार के मौसम में पृथ्वी की तस्वीरें लेने में भी सक्षम है यह उपग्रह. जो कि प्राकृतिक आपदाओं में मदद करेगा.

बीते जून महीने में इसरो की ओर से कार्टोसैट-2 श्रृंखला के साथ 31 नैनो उपग्रहों का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन से लॉन्‍च किया गया था. कार्टोसैट-2 एक अर्थ इमेजिंग उपग्रह है जिसमें मल्टी स्पेक्ट्रल कैमरे भी लगे हैं. ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब इसरो श्रीहरिकोटा से साल में हुए सभी सैटेलाइटों की लॉन्चिंग सैन्‍य उद्देश्‍यों से कर रहा है. सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट स्ट्राइक के दौरान भी इसरो के उपग्रहों ने अहम भूमिका निभाई थी.

कार्टोसैट सीरीज की बात करे तो भारत ने अब तक 8 उपग्रह इस सीरीज के प्रक्षेपित लिए है. कार्टोसैट-3 इस सीरीज का नौवां उपग्रह है. भारत ने सीरीज का पहला उपग्रह कार्टोसैट-1 5 मई 2005, दूसरा कार्टोसैट-2 को 10 जनवरी 2007 को, तीसरा कार्टोसैट-2A को 28 अप्रैल 2008 को, चौथा कार्टोसैट-2B को 12 जुलाई 2010, पांचवां सैटेलाइट 22 जून 2016, छठा 15 फरवरी 2017, सातवां सैटेलाइट 23 जून 2017, आठवां सैटेलाइट 12 जनवरी 2018 को लॉन्च किया गया था. अब इस सीरीज का नौवां उपग्रह प्रक्षेपित किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget