एक्सप्लोरर

इसरो बना रहा है छोटा रॉकेट SSLV, भगवान विष्णु के अवतार 'वामन' पर हो सकता है नाम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक छोटा रॉकेट विकसित कर रहा है, जिसकी अधिकतम वहन क्षमता 500 किलो है और फिलहाल इसका नाम स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएसएलवी) है.

चेन्नई: अंतरिक्ष विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को अपने निर्माणाधीन छोटे रॉकेट के लिए एक छोटे से नाम की तलाश करनी चाहिए, जिसमें इसकी क्षमता के साथ ही देश की संस्कृति का भी वर्णन हो. हाल ही में एक भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में एक गश्ती जहाज शामिल हुआ है, जिसे 'वराह' नाम दिया गया है. 'वराह' नाम पुराणों से लिया गया है. वराह भगवान विष्णु के तीसरे अवतार थे.

इसलिए भारत के निर्माणाधीन छोटे रॉकेट के लिए भी एक संक्षिप्त और उपयुक्त नाम रखने की बात कही गई है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक छोटा रॉकेट विकसित कर रहा है, जिसकी अधिकतम वहन क्षमता 500 किलो है और फिलहाल इसका नाम स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएसएलवी) है.

इसरो के वरिष्ठ सलाहकार और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के प्रोफेसर तपन मिश्रा ने इस रॉकेट को एक उपयुक्त नाम देने की पेशकश की है.

मिश्रा ने बताया, "यह उचित होगा अगर इसरो के छोटे रॉकेट का नाम 'वामन' रखा जाए, जिन्हें भगवान विष्णु के पांचवें अवतार के रूप में माना जाता है. वामन का अवतार बौने (छोटा) के रूप में हुआ. उन्होंने अपने एक कदम से पूरी पृथ्वी को नाप दिया था जबकि दूसरे कदम में देवलोक को नापा. इसके बाद उन्होंने तीसरे कदम को राजा महाबली के सिर पर रखा था."

भगवान विष्णु के बौने रूप को 'वामन' कहा जाता है. इसके अलावा उन्हें 'त्रिविक्रम' के नाम से भी जाना जाता है. मिश्रा इसरो के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के निदेशक भी हैं. उन्होंने रिसैट-1 उपग्रह के सी-बैंड सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) के डिजाइन और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नैयर ने बताया, "हमारे धर्मग्रंथों व संस्कृति को देखते हुए एक ऐसा नाम रखने की जरूरत है जो नए रॉकेट की शक्ति और विशेषताओं को दर्शाए."

उन्होंने भारत के भारी लिफ्ट रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी मार्क-3) का भी जिक्र किया, जिसका उप-नाम उसके बड़े आकार व उच्च क्षमता को देखते हुए 'बाहुबली' रखा गया.

इसरो के अधिकारियों ने हालांकि 640 टन क्षमता वाले इस भारी-भरकम जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट को फैट ब्वाय (मोटा लड़का) कहा था. इसके बाद मीडिया ने इसे 'बाहुबली' उप-नाम दिया. यह नाम सफल बॉलीवुड फिल्म बाहुबली के नायक से प्रेरित है, जो भारी 'लिंगम' को उठाता है.

इसरो के एक रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "यहां तक कि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी एरियनस्पेस से संबंधित रॉकेट एरियन का नाम भी एक फ्रांसीसी पौराणिक चरित्र अराडने से संबंधित है."

उन्होंने कहा कि चीनी और रूसी रॉकेट लांग मार्च और सोयुज को भी वहां की विचारधाराओं और इतिहास से संबंधित नाम मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा, जयशंकर भूपालपल्ली DTO की मौत, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताया दुख
तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा, जयशंकर भूपालपल्ली DTO की मौत, CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख
दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रॉली में छिपाकर लाया गया 34.67 करोड़ का हेरोइन जब्त, भारतीय यात्री गिरफ्तार; जून में कई बड़े ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का खुलासा
दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रॉली में छिपाकर लाया गया 34.67 करोड़ का हेरोइन जब्त, भारतीय यात्री गिरफ्तार
हैदराबाद के कपरा में मुस्लिम लड़के को पाकिस्तानी कहने पर विवाद, सोसाइटी सेक्रेटरी ने बिना शर्त मांगी माफी
हैदराबाद के कपरा में मुस्लिम लड़के को पाकिस्तानी कहने पर विवाद, सोसाइटी सेक्रेटरी ने बिना शर्त मांगी माफी
लखनऊ अग्निकांडः घायल लोगों से मिलने KGMU पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हादसे को लेकर क्या कहा?
लखनऊ अग्निकांडः घायल लोगों से मिलने KGMU पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हादसे को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे हेलिकॉप्टर बनेगा और घातक
ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे बनेगा और घातक
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
Embed widget