एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफलता पर भद्रकाली मंदिर पहुंचे ISRO चीफ एस सोमनाथ, बोले- मैं धर्मग्रंथ भी पढ़ता हूं और...

S Somanath News: चंद्रयान-3 का लैंडर चांद पर जिस जगह पर उतरा उसे शिवशक्ति प्वाइंट नाम दिया गया है. इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. 

ISRO Chief On Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ रविवार (27 अगस्त) को तिरुवनंतपुरम में पूर्णमिकवु भद्रकाली मंदिर पहुंचे. यहां पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने कहा कि विज्ञान और आध्यात्मिकता दो अलग-अलग चीजें हैं और दोनों को मिलाने की कोई जरूरत नहीं है. 

एस सोमनाथ ने कहा कि मैं एक खोजकर्ता हूं. मैं चंद्रमा के बारे में खोज करता हूं. विज्ञान और आध्यात्मिकता दोनों की खोज करना मेरे जीवन की यात्रा का एक हिस्सा है. मैं कई मंदिरों में जाता हूं. कई धर्मग्रंथ पढ़ता हूं और इस ब्रह्मांड में हमारे अस्तित्व के बारे में खोज करने का प्रयास करता हूं. 

चंद्रयान-3 पर क्या बोले इसरो चीफ?

चंद्रयान-3 को लेकर इसरो के चेयरमैन ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि सब कुछ बहुत अच्छे से काम कर रहा है. इसके लैंडर, रोवर अच्छी स्थिति में हैं और सभी पांच उपकरण चालू कर दिए गए हैं. ये अब शानदार डेटा दे रहा है.

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले दिनों में 3 सितंबर से पहले हम सभी प्रयोगों को पूरा करने में सक्षम होंगे. इसके अलग-अलग मोड हैं जिनके लिए इसका परीक्षण किया जाना है. हम चंद्रमा की अब तक की सबसे अच्छी तस्वीर ले रहे हैं. 

शिवशक्ति नाम रखने पर क्या कहा?

चांद पर चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट को 'शिवशक्ति' कहे जाने पर इसरो चेयरमैन ने कहा कि पीएम ने इसका अर्थ उस तरीके से बताया जो हम सभी के लिए उपयुक्त है. मुझे लगता है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. 

"पीएम को नाम रखने का विशेषाधिकार"

इसरो चीफ ने कहा कि उन्होंने (पीएम) चांद पर जिस जगह चंद्रयान-2 ने 2019 में अपने पदचिह्न छोड़े थे, उसे तिरंगा प्वाइंट नाम दिया और इसका मतलब भी बताया. दोनों भारतीय नाम हैं. हम जो कर रहे हैं उसका एक महत्व होना चाहिए और देश के प्रधानमंत्री होने के नाते ये नाम रखने का उनका विशेषाधिकार है. 

ये भी पढ़ें- 

West Bengal: पश्चिम बंगाल में हुए धमाके की NIA जांच की मांग, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अमित शाह को लिखा लेटर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget