एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी, पीएम नेतन्याहू ने गुजरात में भव्य रोड शो के दौरान जमाया रंग

इजरायल के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी करीब बीस मिनट तक आश्रम परिसर में रहे. वे महात्मा गांधी के आवास हृदय कुंज भी गए. उन्होंने चरखा चलाया और कुछ मिनट के लिए पतंग भी उड़ाई.

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी सुरक्षा के बीच शहर में रोड शो किया. रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ हजारों लोग खड़े थे. पीएम मोदी के गृह राज्य पहुंचने पर दोनों नेता इस्राइली प्रधानमंत्री की पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ कार से सरदार वल्लभभाई पटेल हवाईअड्डे से निकले.

इस दौरान सड़क के किनारे करीब 50 मंच बनाये गये थे जहां से अतिथियों के स्वागत के लिये अलग-अलग राज्यों से आये कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे. शानदार तरीके से सजाई गयी सड़क के दोनों तरफ भारत और इजरायल के झंडे लिये बड़ी संख्या में लोग खड़े थे. मोदी और नेतन्याहू ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. करीब आठ किलोमीटर का सफर तय करने के बाद महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम पर यह रोड शो खत्म हुआ. आश्रम में गांधी के घर हृदय कुंज में पीएम मोदी ने उन्हें गांधी का कमरा और उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चीजें दिखाईं. नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने बापू के चरखे पर भी हाथ आजमाया. netanyahu

महात्मा गांधी मानवता के महान दूतों में से एक:  नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने महात्मा गांधी को मानवता के महान दूतों में से एक बताया. प्रधानमंत्री नेतन्याहू सुबह ही यहां पहुंचे. वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बड़े रोड शो में शामिल हुए. इससे पहले वह साबरमती आश्रम गए.

आश्रम की आगंतुक पुस्तिका में नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने चार पंक्तियों का संदेश लिखा. उस पर दोनों ने हस्ताक्षर किए हैं. संदेश में इजरायल से आए अतिथि दंपति ने लिखा कि ‘‘उनका यह दौरा प्ररेणादायक रहा.’’

इजरायल के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी करीब बीस मिनट तक आश्रम परिसर में रहे. वे महात्मा गांधी के आवास हृदय कुंज भी गए. उन्होंने चरखा चलाया और कुछ मिनट के लिए पतंग भी उड़ाई. गुजरात में मकर संक्रांति (उत्तरायण) के मौके पर लोकप्रिय पतंग महोत्सव आयोजित होता है. महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम में लंबा वक्ता बिताया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget