एक्सप्लोरर

इजरायल-हमास युद्ध पर बोले मोहन भागवत, 'मुश्किल बना हुआ गाजा पट्टी और यूक्रेन का समाधान'

मोहन भागवत ने मणिपुर हिंसा पर कहा कि मणिपुर में हुई जातीय हिंसा प्रायोजित थी. उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य के हालात के लिए बाहरी ताकतों को कसूरवार ठहराया.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार (24 अक्टूबर, 2023) को इजरायल और हमास के बीच जारी जंग पर बात की. उन्होंने कहा कि यूक्रेन या गाजा पट्टी में संघर्ष जैसी घटनाओं का समाधान दुष्प्राप्य बना हुआ है. नागपुर में आरएसएस की दशहरा रैली को संबोधित करते हुए भागवत ने मणिपुर हिंसा पर भी प्रतिक्रिया दी.

मोहन भागवत ने कहा, 'भारत की पहचान और हिंदू समाज की अस्मिता को सुरक्षित रखने की इच्छा स्वाभाविक है. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि संकटग्रस्त दुनिया भारत से यह उम्मीद करती है कि वह विश्व की समसामयिक आवश्यकताओं और चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने मूल सिद्धांतों पर आधारित एक नए दृष्टिकोण के साथ उभरेगा.' भागवत ने कहा कि दुनिया धार्मिक संप्रदायवाद से उत्पन्न कट्टरता, अहंकार और उन्माद के संकट का सामना कर रही है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन या गाजा पट्टी में संघर्ष जैसी घटनाएं, जो हितों के टकराव और उग्रवाद के कारण होती हैं, उनका समाधान दुष्प्राप्य बना हुआ है.

मणिपुर हिंसा पर भी बोले मोहन भागवत
मोहन भागवत ने मणिपुर हिंसा पर भी बात की और कहा कि मणिपुर में हुई जातीय हिंसा प्रायोजित थी. उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य के हालात के लिए बाहरी ताकतों को कसूरवार ठहराया. भागवत ने सवाल किया, मेइती और कुकी समुदाय के लोग कई वर्षों से साथ रहते आ रहे हैं. यह एक सीमावर्ती राज्य है. इस तरह के अलगाववाद और आंतरिक संघर्ष से किसे फायदा होता है? बाहरी ताकतों को भी फायदा मिलता है. वहां जो कुछ भी हुआ, क्या उसमें बाहर के लोग शामिल थे?” नागपुर में आरएसएस की दशहरा रैली को संबोधित करते हुए भागवत ने आरोप लगाया कि तथाकथित सांस्कृतिक मार्क्सवादी और जागरुक तत्व देश की शिक्षा एवं संस्कृति को बरबाद करने के लिए मीडिया तथा शिक्षा जगत में अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर रहे हैं.

अयोध्या में राम मंदिर पर क्या बोले?
मोहन भागवत ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या के मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी और इस अवसर पर जश्न मनाने के लिए लोग देशभर के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित करें. मणिपुर के हालात पर आरएसएस प्रमुख ने कहा, 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन तक मणिपुर में थे. वास्तव में संघर्ष को किसने बढ़ावा दिया? यह (हिंसा) हो नहीं रही है, इसे कराया जा रहा है. उन्होंने सवाल किया, 'मणिपुर में अशांति और अस्थिरता का फायदा उठाने में किन विदेशी ताकतों की दिलचस्पी हो सकती है? क्या इन घटनाक्रमों में दक्षिण-पूर्व एशिया की भूराजनीति की भी कोई भूमिका है?' भागवत ने कहा, 'जब शांति बहाल होती नजर आती है, तब कोई न कोई घटना घट जाती है. इससे समुदायों के बीच दूरियां बढ़ती हैं. जो लोग ऐसी हरकतों में शामिल हैं, उनके पीछे कौन है? हिंसा कौन भड़का रहा है?' आरएसएस प्रमुख ने कहा कि उन्हें संघ के उन कार्यकर्ताओं पर गर्व है, जिन्होंने मणिपुर में शांति बहाल करने की दिशा में काम किया.

लोकसभा चुनाव को लेकर भी की बात
मोहन भागवत ने लोगों को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भावनाएं भड़काकर वोट हासिल करने की कोशिशों के प्रति आगाह किया. भागवत ने लोगों से देश की एकता, अखंडता, पहचान और विकास को ध्यान में रखते हुए मतदान करने का आह्वान किया. उन्होंने हिंसा भड़काने और समुदायों के बीच अविश्वास एवं नफरत पैदा करने वाले टूलकिट का जिक्र किया. भागवत ने कहा, 'जो लोग एकजुटता की चाह रखते हैं, वे इस बात पर जोर नहीं दे सकते कि एकजुटता के बारे में सोचने से पहले सभी समस्याएं हल होनी चाहिए. हमें छिटपुट घटनाओं से विचलित हुए बिना शांति और संयम से काम करना होगा.' उन्होंने कहा, 'तीन तत्व- मातृभूमि के प्रति समर्पण, पूर्वजों पर गर्व और समान संस्कृति-भाषा, क्षेत्र, धर्म, संप्रदाय, जाति एवं उपजाति रूपी सभी विविधताओं को एक साथ जोड़कर हमें एक राष्ट्र बनाते हैं. यहां तक ​​कि जो लोग भारत के बाहर अस्तित्व में आए धर्मों का पालन करते हैं, उन्हें भी इन तत्वों का पालन करना चाहिए.'

जी-20 सम्मेलन पर भी की बात
भागवत ने आरोप लगाया कि तथाकथित सांस्कृतिक मार्क्सवादी और जागरुक तत्व अराजकता, अशांति और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा कि ये तत्व मीडिया, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अपने प्रभाव से सामाजिक व्यवस्था, नैतिकता, संस्कृति, गरिमा और संयम को बाधित करना चाहते हैं. जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सरकार की तारीफ करते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा, 'अफ्रीकी संघ को जी20 के सदस्य के रूप में शामिल कराने में भारत की सच्ची सद्भावना और कूटनीतिक चातुर्य को सभी ने देखा. जी20 शिखर सम्मेलन को सफलतापूर्वक आयोजित करके, हमारे नेतृत्व ने भारत को वैश्विक मंच पर एक प्रमुख राष्ट्र के रूप में मजबूती से स्थापित करने का सराहनीय काम किया है.'

यह भी पढ़ें:-
RSS Vijaya Dashmi Utsav: RSS चीफ मोहन भागवत ने बताया, 'लोकसभा चुनाव में किसे वोट दें, किसे नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
Xप्लेन: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के केस, H1N1 कोविड से कितना अलग?
Xप्लेन: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के केस, H1N1 कोविड से कितना अलग?
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget