एक्सप्लोरर

RSS Vijaya Dashmi Utsav: RSS चीफ मोहन भागवत ने बताया, 'लोकसभा चुनाव में किसे वोट दें, किसे नहीं'

RSS Nagpur Vijaya Dashami Celebrations: 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय सेवक संघ की स्थापना डॉ हेडगेवार ने की थी इसलिए तिथि के अनुसार विजयादशमी को आरआरएस अपना स्थापना दिवस मनाता है.

RSS Vijyadashami Celebreations: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार (24 अक्टूबर 2023) को नागपुर में विजयादशमी के उत्सव के दौरान शस्त्र पूजन किया. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा, आने वाले दिनों में 2024 का लोकसभा चुनाव है आप सबको सोच समझकर अपना वोट देना चाहिए. 

सर संघ प्रमुख ने कहा, 'आने वाले साल में लोकसभा चुनाव है, चुनावी दांव पेंच चलेंगे, भावनाएं भड़काई जाएंगी, इनसे बच कर मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है. मतदान अवश्य करें, उकसावे में आकर भड़क कर मतदान नहीं करना है, सबका अनुभव भारत की जनता ने ले लिया है, उनमें सबसे अच्छा कौन है उनको ही मतदान करना है. देश की एकता, अखंडता, अस्मिता और विकास के मुद्दो पर विचार करते हुए ही सभी अपना मत दें.'

'सबके पूर्वज एक हैं इसलिए सब हमारे हैं'
मोहन भागवत ने कहा, 'विदेशी आक्रांताओं के कारण और भी कुछ लोग आ गए, चलो आ गए कोई बात नहीं, हम सबको खुद में समाने वाले हैं. हमारे पूर्वज एक ही हैं. तुम मुझे ये दो मैं तुम्हें वो दूंगा ये सौदा कितने दिन चलेगा. ये ज्यादा दिन नहीं चलेगा. समाज में एकता का वातावरण है, लेकिन इसे तोड़ने का काम हो रहा है. हमलोग दिखने में अलग हैं, वास्तव में अलग हैं, हमारी पूजा अलग है. जो पहले से एक थे, जिनमें इन सभी विविधता का स्वीकार्य पहले से था.  हमें सबको अपना मानकर चलना पड़ेगा. अपनेपन दृष्टि आ गई तो सारी समस्याओं का हल खुद निकल जाएगा.'

'देश के संसाधनों पर सबका अधिकार'
देश के मर्यादित संसाधनों पर सबका अधिकार है. सबको जल्दी है. हमको अलग किया जा रहा है, ये विक्टिमहुड की मानसिकता है. एक दूसरे के प्रति जो अविश्वास है इसे खत्म होना चाहिए. समाज को बांटना राजनीति की रीति बन गई है. प्रजातंत्र में सब समान हैं. समाज की एकता के लिए राजनीति से अलग हटना होगा. संघ के सौ वर्ष पूरे होनेवाले है, आज बताई गई बातो में संघ के स्वंयसेवक अपना कदम बढ़ाएंगे. 

ये भी पढ़ें: ‘संविधान कितना भी खराब हो, उसे चलाने वाले अच्छे होने चाहिए’, अमेरिका में ऐसा क्यों बोले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget