एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: 'आज भारत मदद मांगता नहीं, मदद देता है', ऑपरेशन अजय पर बोले अनुराग ठाकुर 

Israel-Hamas Conflict: भारत सरकार ने पिछले साढ़े 9 सालों में कई अभियान चलाए हैं. भारत अब मदद मांगने वाला नहीं बल्कि दूसरों को सहायता प्रदान करने वाला देश बन गया है.

Israel-Hamas Conflict: इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय (Operation Ajay) चलाया है. 'ऑपरेशन अजय' के तहत इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर एक चार्टेड प्लेन शुक्रवार (13 अक्टूबर) की सुबह दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) पर पहुंचा.

इस ऑपरेशन को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि पिछले साढ़े 9 सालों के दौरान में केंद्र ने संघर्ष क्षेत्रों में फंसे देशवासियों को इसी तरह से निकाला है. उन्होंने कहा, "सरकार अब ऐसे मिशन में अन्य देशों की सहायता नहीं चाहती है बल्कि इसके बदले में सहायता प्रदान करती है. इस ऑपरेशन के तहत 212 भारतीय नागरिक सकुशल स्वदेश लौट आए हैं.''  
 
'भारत सरकार ने चलाए कई ऑपरेशन'
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा, "चाहे कोविड -19 महामारी का समय रहा हो या फिर यूक्रेन-रूस संघर्ष या 'अरब स्प्रिंग' भारत ने संघर्ष वाले इन क्षेत्रों से हर नागरिक को वापस लाने के लिए एक के बाद एक सफलतापूर्वक मिशन चलाए हैं.'' 

केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने भी भारत आए सभी लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में सभी भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

'भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार बेहद संवेदनशील'
उधर, बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी भारत सरकार के ऑपरेशन अजय की सराहना की. भाटिया ने कहा कि इजरायल-हमास हमले के बीच फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार बेहद संवेदनशील है. खुशी है कि इजरायल में फंसे लोग भारत आ रहे हैं. 

बता दें कि इजरायल में हमास के हमले के बाद से जंग जारी है. शुक्रवार को जंग का सातवां दिन रहा. अब तक हमास और इजरायल में 3000 से अधिक लोगों की जान गई है. इजरायल की सेना ने शुक्रवार की रात को गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया है.

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War Live: इजरायल-हमास में जंग के बीच फलस्तीन के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बास से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget