एक्सप्लोरर

ISIS इंडिया का चीफ हैरिस फारूकी साथी समेत गिरफ्तार, बांग्लादेश से सीमा पार कर पहुंचा था भारत

ISIS India Head Arrested: आईएसआईएस इंडिया के प्रमुख हैरिस फारूकी के साथ उसका एक साथी भी पकड़ा गया है. पुलिस के अनुसार उसके साथी की पहचान अनुराग सिंह उर्फ रेहान के रूप में हुई है.

Haris Farooqi Arrested: इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (ISIS) आईएसआईएस इंडिया के प्रमुख हैरिस फारूकी को बुधवार (20 मार्च, 2024) को गिरफ्तार किया गया. फारूकी और उसके सहायक को बांग्लादेश से सीमा पार कर असम के धुबरी में पहुंचने पर पकड़ा गया. 

असम पुलिस चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रणब ज्योति गोस्वामी ने कहा कि फारूकी और उसके साथी को धर्मशाला एरिया में एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है. दोनों को पकड़ने के बाद गुवाहाटी के एसटीएफ ऑफिस लाया गया. फारूकी को लेकर हमें जानकारी मिली थी तो हमने उसके पकड़ने प्लान बनाया था. 

असम पुलिस ने क्या कहा?
असम पुलिस चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रणब ज्योति गोस्वामी ने कहा कि हैरिस फारूकी उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला है. उसके साथी की पहचान अनुराग सिंह उर्फ रेहान के रूप में हुई है और वो पानीपत का रहने वाला है. रेहान ने धर्म परिवर्तन करवा लिया था औऱ उसकी पत्नी बांग्लादेश की नागरिक है. 

एनआईए करेगी जांच 
प्रणब ज्योति गोस्वामी ने बताया कि रेहान और हैरिस फारूकी आईएसआईएस में लोगों को भर्ती कराने के लिए काम कर रहे थे. दोनों के खिलाफ दिल्ली और लखनऊ सहित कई जगहों पर मामले दर्ज है. हम आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को एनआईए को सौंप देंगे.

पुलिस ने बयान कहा, ‘‘ दोनों के मन में कट्टरपंथ भरा पड़ा है और वे भारत में आईएसआईएस के उत्साही नेता/सदस्य हैं. उन्होंने भर्ती, आतंक के वित्त पोषण तथा भारत में विभिन्न स्थानों पर आईईडी के मार्फत आतंकी हरकतों को अंजाम देने की साजिश के जरिए भारत में आईएसआईएस के मकसद को आगे बढ़ाया है.’’

ये भी पढ़ें- Tshering Tobgay India Visit: भूटान के PM बनने के बाद पहली विदेश यात्रा पर भारत आए शेरिंग टोबगे, पीएम मोदी से हुई मुलाकात, जानें क्या हुई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget