एक्सप्लोरर

Indian Railway Train Fare: क्या रात में चलने वाली ट्रेनों का बढ़ने जा रहा है किराया ? जानें

Indian Railway Train Fare: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ खबरें खूब वायरल हो रही हैं जैसे कि रेलवे रात में चलने वाली ट्रेनों के किराये में वृद्धि करने जा रहा है. वहीं इन खबरों को लेकर भारतीय रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक जरूरी जानकारी दी है.

कोरोना संक्रमण की वजह से भारतीय रेलवे की रफ्तार भी थम गई थी. लेकिन अब धीरे-धीरे ट्रेने पटरी पर लौट रही हैं और लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचा रही हैं. हालांकि अब भी सीमित संख्या में ही ट्रेनें चलाई जा रही हैं और इस वजह से रेलवे की आय पर भी प्रभाव पड़ा है. वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ खबरें वायरल हो रही हैं मसलन रेलवे अपनी आय को बढ़ाने के लिए अब रात में चलने वाली ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी करने वाला है. वहीं इन भ्रामक खबरों को लेकर रेलवे ने भी बयान जारी किया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं भ्रामक खबरें

बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ खबरें वायरल हो रही हैं जैसे कि भारतीय रेलवे यात्रियों से अब 10 फीसदी अधिक किराया वूसलने की तैयारी कर रहा है. ऐसा रेलवे की आय बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. इसके साथ ही ये खबर भी खूब वायरल हो रही है कि रेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने रेल मंत्रालय को रात में चलने वाली ट्रेनों के किराये में इजाफा करने संबंधित सुझाव भेजा है जिस पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है. ऐसे में होली पर चलने वाली ट्रेनों का किराया महंगा किया जा सकता है. लेकिन रेल मंत्रालय ने इन सारी भ्रामक खबरों को लेकर अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पीआईबी फैक्ट चेक को शेयर किया है.

ये है सच

गौरतलब है कि रेल मंत्रालय द्वारा लिखा गया है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, “जो यात्री नींद लेकर सफर करना चाहते हैं रेलवे उनके ज्यादा किराया वसूलने की तैयारी में है. ये दावा पूरी तरह से भ्रामक है और रेलवे बोर्ड को दिया गया एक सुझाव था. रेल मंत्रालय द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. इसलिए इस प्रकार की रिपोर्ट पूरी तरह से फेक हैं.”

यानी रेलवे ने ये साफ कर दिया है कि यात्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों पर ध्यान न दें. क्योंकि रेलवे ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है.

ये भी पढ़ें

निजीकरण के खिलाफ बैंकों की हड़ताल का आज दूसरा दिन, 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल

COVID-19 Vaccination: पंजाब में बढ़ता कोरोना, लुधियाना में सभी जजों-वकीलों-शिक्षकों और पत्रकारों को लगेगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में अब लू भी मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा, जानिए इससे क्या बदलेगा
भारत में अब लू भी मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा, जानिए इससे क्या बदलेगा
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget