एक्सप्लोरर

Goldy Brar News: श्री मुक्तसर साहिब से अमेरिकी रिपोर्ट के दावे तक... क्या वाकई मारा गया गोल्डी बराड़?

Goldy Brar News: मंगलवार को हड़कंप मच गया जब अमेरिकी न्यूज रिपोर्ट के हवाले से अटकलें उठीं कि गोल्डी बराड़ मारा गया. हालांकि गृह मंत्रालय ने कहा कि जब तक उसकी लाश नहीं मिलती तब तक कुछ भी साफ नहीं.

Goldy Brar: पंजाब के सबसे खतरनाक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोली मारकर हत्या हो गई है, ऐसी खबरें अमेरिकी मीडिया में छपी हैं. एक अमेरिकी न्यूज वेबसाइट ने दावा किया है कि अमेरिका के फेयरमॉन्ट एंड होल्ट एवेन्यू (fairmont and holt avenue) में 30 अप्रैल की शाम 5 बजकर 25 मिनट पर गोल्डी बराड़ और उसके साथी को गोलियां मारी गई हैं. खबर के मुताबिक गोल्डी बराड़ उस वक्त अपने घर के बाहर खड़ा था इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसपर गोलियां बरसा दीं, जिसके चलते गोल्डी बराड़ की मौत हो गई है. हालांकि जांच एजेंसियों और होम मिनिस्ट्री ने इस बात की कोई पुष्टी नहीं की है.

उनका कहना है कि जब तक गोल्डी बराड़ की लाश मिल नहीं जाती और ये पुष्टी नहीं हो जाती कि मरने वाला गोल्डी बराड़ ही है, तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है. लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मरने वाला गोल्डी बराड़ ही है. अगर ये बात सच है तो कई सवाल उठते हैं. उनके जवाब तलाशते हैं अमेरिका के उस न्यूज आर्टिकल से कि आखिर मौका-ए-वारदात के बारे में उस आर्टिकल में क्या लिखा है? और साथ ही ये भी जानते हैं कि कैसे एक पुलिस इस्पेक्टर का बेटा बन गया पंजाब का सबसे खतरनाक गैंगस्टर? 

सबसे पहले बात न्यूज आर्टिकल की. इस खबर को जब हमने गूगल पर खंगाला तो हमें FOX26NEWS का एक आर्टिकल मिला, जिसमें 30 अप्रैल को फेयरमॉन्ट एंड होल्ट एवेन्यू के शॉ एंड मार्क्स इलाके में दो लोगों पर हुई गोलीबारी की खबर छपी है. इस खबर में बताया गया है कि गोलीबारी के बाद पुलिस को 911 पर इस शूटआउट की खबर मिलती है, जिसके बाद वो मौका-ए-वारदात पर पहुंचती है.

पुलिस को पता चलता है कि जिन दो लोगों को गोली लगी थी, उनमें से एक शख्स को शरीर के नीचे गोलियां लगीं और उसे पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्राइवेट व्हीकल में डालकर हॉस्पीटल ले जाया जा चुका होता है. लेकिन पुलिस को दूसरा शख्स वहीं पड़ा मिलता है जिसके ऊपरी शरीर में गोलियां लगी थीं. पुलिस बिना देरी किए उस शख्स को कम्युनिटी रीजनल मेडिकल सेंटर लेकर जाती है, जहां उसकी हालत काफी क्रिटिकल बताई जाती है. लेकिन अब खबर आ रही है कि उसकी मौत हो गई है. अब इसी खबर के बारे में कहा जा रहा है कि मरने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि गोल्डी बराड़ ही था. हालांकि इस न्यूज में कहीं भी मरने वाले के नाम और उसकी पहचान की कोई पुष्टी नहीं की गई है. 

अर्श डल्ला और लखबीर के दावे से अटकलों को मिला दम!

इस खबर को इसलिए भी हवा मिल रही है क्योंकि खबरों के मुताबिक गोल्डी बराड़ की हत्या की जिम्मेदारी दो गैंगस्टर्स ने ली है. जिनमें से एक का नाम है अर्श डल्ला और दूसरा है लखबीर. इन दोनों ने दावा किया है उन्होंने गोल्डी की हत्या कर अपना बदला ले लिया है. इन दोनों गैंग्स की दुश्मनी के पीछे की असल वजह थी फेमस सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या, जिसे गोल्डी बराड़ ने अंजाम दिया था. अब लगे हाथ गोल्डी बराड़ की पूरी कहानी भी जान लेते हैं कि आखिर कैसे एक पुलिस वाले का बेटा बन गया पंजाब का सबसे खतरनाक गैंगस्टर. 

कैसे पुलिस वाले का बेटा सतविंदर सिंह बना गोल्डी बराड़? 

गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला था. जो 1994 में एक पुलिस इस्पेक्टर के घर पैदा हुआ और उसका नाम रखा गया सतविंदर सिंह. पिता बेटे को अपनी तरह काबिल बनाना चाहते थे लेकिन गोल्डी ने कोई और ही रास्ता चुन लिया. असल में गोल्डी का एक चचेरा भाई था जिसका नाम था गुरलाल बराड़. गुरलाल बराड़ "स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिविर्सटी" यानी SOPU का पूर्व अध्यक्ष था और उसे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का काफी खास समझा जाता था. 11 अक्टूबर 2020 को चंडिगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में कुछ बदमाशों द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद गोल्डी बराड़ ने भी अपराध का रास्ता चुन लिया और अपने भाई के कातिलों का बदला लेने की ठानी.

असल में गुरलाल बराड़ की हत्या कोटकपूरा के एक स्टूडेंट लीडर की हत्या का बदला बताया जाता है. खैर गोल्डी बराड़ ने 18 फरवरी 2021 को कांग्रेस के एक यूथ नेता गुरलाल पहलवान को दिनदिहाड़े मरवाकर अपने भाई की मौत का बदला ले लिया जिसमें लॉरेंस बिश्नोई ने उसकी मदद की. जिसके बाद पुलिस और जांच एजेंसियों से बचने के लिए गोल्डी बराड़ कनाडा भाग जाता है. हालांकि इन हत्याओं का सिलसिला जारी रहता है और 7 अगस्त 2021 को एक और स्टूडेंट लीडर रह चुके विक्की मुद्दुखेड़ा की मोहाली में गोलियां मारकर हत्या कर दी जाती है.

सिद्धू मूसेवाला का मर्डर कर देशभर में कुख्यात हुआ गोल्डी

विक्की मुद्दूखेड़ा, गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जाता था. गोल्डी बराड़ ने इस हत्या का बदला लेने की ठानी. उसे शक था कि इस कत्ल में सिद्धू मूसेवाला का भी हाथ है, जिसके चलते 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी करवा दी जाती है. इस हत्या का मास्टर माइंड था गोल्डी बराड़. मूसेवाला की हत्या से पहले तक गोल्डी बराड़ की कोई खास पहचान नहीं थी लेकिन इसके बाद पूरे देश में वो एक खतरनाक गैंगस्टर के तौर पर मशहूर हो गया. 

गोल्डी बराड़ का आपराधिक नेटवर्क कितना बड़ा था इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उसने कनाडा में बैठकर ही पंजाब के इतने बड़े सिंगर मूसेवाला की हत्या करवा दी. कनाडा में गोल्डी बराड़ के अपराधों की बात की जाए तो वो विदेशों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दबदबा बढ़ाने का काम करता था. साथ ही पाकिस्तान में अवैध डीलिंग करवाना, मॉडर्न हथियारों की सप्लाई लॉरेंस के लिए ये सारे काम गोल्डी ही देखता था.

मौत के खौफ से चेहरा बदल-बदलकर रहता था गोल्डी बराड़

गृह मंत्रालय की लिस्ट में गोल्डी बराड़ A कैटेगरी के गैंगस्टर्स के तौर पर दर्ज था. पुलिस के मुताबिक गोल्डी बराड़ कनाडा में चेहरा बदल बदलकर रहता था ताकि वो पकड़ा न जा सके. साथ ही उसे अपनी हत्या का भी डर था. हालांकि बीच में गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी की खबरें भी आई थीं, लेकिन बाद में ये सिर्फ अफवाह निकली. साल 2023 में ही ये साफ हो गया था कि अपनी जान को खतरा देख गोल्डी बराड़ कनाडा छोड़कर अमेरिका के कैलिफोर्निया भाग गया था. अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि गोल्डी अमेरिका में मारा गया है, लेकिन यहां साफ कर दें कि अभी फिलहाल इस खबर की पूरी पुष्टी नहीं हुई है कि गोल्डी बराड़ वाकई मारा गया है या अभी भी जिंदा है.

मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ ने दी थी सलमान खान को जान से मारने की धमकी, जानें क्या था मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, ट्रंप प्रशासन बोला- 'तब तक वीजा नहीं देंगे जब तक...'
अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, ट्रंप प्रशासन बोला- 'तब तक वीजा नहीं देंगे जब तक...'
चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB
चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी

वीडियोज

ShahRukh Khan, Akshay Kumar से लेकर Kartik Aaryan तक: बॉलीवुड के वो Outsiders जो बने सुपरस्टार
UPI पर संकट? Free Payments का सच | Budget 2026 से पहले बड़ा सवाल | Paisa Live
Foreign Investors को राहत | SEBI का नया Proposal बदल देगा Stock Market Game | Paisa Live
Tariff Pressure के बीच India-US Trade Talks Active, Deal कभी भी Final | Paisa Live
India के Passport की ताकत में जबरदस्त उछाल | Henley Passport Index 2026 में बड़ी छलांग | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, ट्रंप प्रशासन बोला- 'तब तक वीजा नहीं देंगे जब तक...'
अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, ट्रंप प्रशासन बोला- 'तब तक वीजा नहीं देंगे जब तक...'
चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB
चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
यूपी में कहां-कहां 17 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल, एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
यूपी में कहां-कहां 17 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल, एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
Indian Army Resignation Rules: आर्मी के जवान अपनी मर्जी से नहीं दे सकते इस्तीफा, जानें क्यों है ऐसा नियम
आर्मी के जवान अपनी मर्जी से नहीं दे सकते इस्तीफा, जानें क्यों है ऐसा नियम
Why Antibiotics Are Failing In Humans: लोगों पर नहीं हो रहा एंटीबायोटिक दवाओं का असर, स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली वजह?
लोगों पर नहीं हो रहा एंटीबायोटिक दवाओं का असर, स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली वजह?
Embed widget