एक्सप्लोरर

Goldy Brar: मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ ने दी थी सलमान खान को जान से मारने की धमकी, जानें क्या था मामला

Goldy Brar Threat to Salman Khan: गैंगस्टर गोल्डी बरार सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड है. उसपर अभिनेता सलमान खान समेत कई सेलिब्रिटीज को धमकी देने का भी आरोप है.

Goldy Brar Threat to Salman Khan: सिंगर सिद्धू मूसेवाला की उनके गांव मूसा में मई 2022 को हत्या कर दी गई थी. मूसेवाला के मर्डर की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी. इसी गोल्डी बराड़ ने अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी. गोल्डी बराड़ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को सबक सिखाने के इरादे से उसकी हत्या की. मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने के साथ ही गोल्डी बराड़ ने एक्टर सलमान खान को अपना अगला टारगेट बताया था. 

गोल्डी बराड़ ने कहा था कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि अब उसका अगला टारगेट सलमान खान हैं. बराड़ ने कहा कि जब तक वो जिंदा है तब तक अपने सभी दुश्मनों का शिकार करता रहेगा. सलमान खान को अगला टारगेट बताते हुए बराड़ ने कहा था कि वो जरूर कामयाब होगा.

सलमान खान को गोल्डी बराड़ ने दी थी धमकी

पिछले साल यानी मार्च 2023 में मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने का मामला दर्ज किया था. ये ईमेल प्रशांत गुंजलकर को भेजा गया था जो कि सलमान खान के करीबी बताए जाते हैं. उन्होंने बताया था कि गोल्डी बराड़ ने सलमान खान से बात करने के लिए भी कहा था. सेलिब्रिटीज को लेकर बराड़ की तरफ से धमकियों का सिलसिला सिर्फ सिद्धू मूसेवाला और सलमान खान तक ही सीमित नहीं है.

हनी सिंह को गोल्डी बराड़ ने वॉइस नोट से दी धमकी

सिंगर और रैपर हनी सिंह को भी गोल्डी बराड़ ने धमकी दी थी. हनी सिंह को बराड़ ने जान से मारने की धमकी भरा वॉइस नोट भेजा था. इसके बाद हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. हनी सिंह ने बताया था कि उनके मैनेजर को गोल्डी बराड़ का ये धमकी भरा वॉइस नोट मिला था. ये वॉइस नोट किसी इंटरनेशनल नंबर से आया था.

भारत सरकार ने गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया 

साल 2024 की शुरुआत में ही भारत सरकार ने कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को UAPA के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया था. गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया था कि गोल्डी बराड़ का संबंध प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से है. 

सतिंदरजीत सिंह है गोल्डी बराड़ का असली नाम

गृह मंत्रालय ने बताया था कि गोल्डी बराड़ कई हत्याओं, हथियारों की तस्करी और पंजाब की शांति भंग करने के लिए साजिश रचने में शामिल रहा है. मंत्रालय ने बराड़ पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगाया था. गृह मंत्रालय ने अपने नोटिफिकेशन में गोल्डी बराड़ को सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ बताया था. सतिंदरजीत सिंह, गोल्डी बराड़ का असली नाम है और वो पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है.

रूस ने यूक्रेन पर किया मिसाइल अटैक, हैरी पॉटर महल नष्ट, 4 लोगों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget