एक्सप्लोरर

इराक में लापता 39 भारतीयों पर संसद में बोलीं सुषमा, ‘ना मारे जाने के सबूत हैं, न जिंदा होने के’

सुषमा स्वराज ने कहा, ‘’बिना सबूत के किसी को मरा हुआ घोषित करना पाप है और मैं बिना किसी ठोस सबूत के किसी को मरा हुआ घोषित नहीं कर सकती. मैं यह पाप नहीं कर सकती.’’

नई दिल्ली: इराक में लापता 39 भारतीयों पर आज लोकसभा में बयान देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि न तो उनके मारे जाने के कोई ठोस सबूत हैं और ना ही उनके जिंदा होने के सबूत हैं. बिना सबूत के किसी को मरा हुआ घोषित करना पाप है. लापता भारतीयों का मुद्दा लोकसभा में उठाया गया है. शिरोमणि अकाली दल ने इन लोगों के जिंदा होने या नहीं होने के मामले में सरकार से जवाब की मांग की थी.

बिना ठोस सबूत के मरा हुआ घोषित नहीं कर सकती- सुषमा

सुषमा स्वराज ने कहा, ‘’बिना सबूत के किसी को मरा हुआ घोषित करना पाप है और मैं बिना किसी ठोस सबूत के किसी को मरा हुआ घोषित नहीं कर सकती. मैं यह पाप नहीं कर सकती.’’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में खाड़ी देशों के 6 विदेश मंत्रियों से मेरी बात हुई थी.

हमें न तो लाशें मिलीं, न कोई सूची- सुषमा

सुषमा ने कहा, ‘’हमें न तो लाशें मिलीं, न कोई सूची और न कोई विडियो. इसलिए हम उन्हें मरा हुआ नहीं मान सकते.’’ उन्होंने कहा, ‘’अगर किसी पीड़ित परिवार का भरोसा मुझ से उठ गया हो तो वे चाहें तो उन्हें मरा मान सकते हैं.’’ सुषमा ने बताया, ‘’साल 2016 के बाद से लापता लोगों से कोई संपर्क नहीं हुआ है. यह जानकारी परिजनों को जस की तस दे दी गई थी.’’

मृत भी घोषित कर दें तब भी तलाश जारी रहेगी- सुषमा

सुषमा ने संसद में कहा, ‘’मैंने कभी किसी को गुमराह नहीं किया. मेरी संसद में आस्था है और मैं अपना फर्ज निभा रही हूं.’’  उन्होंने कहा, ‘’इराक के विदेश मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि अगली बार वह हमें सबूत के साथ जानकारी देंगे.’’

विदेश मंत्री ने कहा, ''जब तक उन्हें मारे जाने का सबूत नहीं मिलेगा, उनकी फाइल बंद नहीं की जाएंगी.'' साथ ही सुषमा ने कहा, ''अगर फाइलों में उनको मरा हुआ घोषित कर भी दिया गया तो भी उनकी तलाश जारी रखी जाएगी.'' सुषमा ने मेजर धनसिंह थापा का जिक्र करते हुए कहा कि मेजर थापा को पहले शहीद घोषित कर दिया गया था और उन्हें पुरस्कार भी दिया गया था, लेकिन बाद में वह जिंदा निकले.

संसद में उठा लापता भारतीयों का मुद्दा

लापता भारतीयों का मुद्दा लोकसभा में उठाया गया है. शिरोमणि अकाली दल ने इन लोगों के जिंदा होने या नहीं होने के मामले में सरकार से जवाब की मांग की थी. साथ ही इन लोगों ने सरकार से यह भी जानना चाहा कि क्या भारतीय खुफिया तंत्र इस मामले में विफल साबित हुआ है, जो उसे इन युवकों के मारे जाने की जानकारी नहीं मिली, जैसा कि समाचार चैनलों में दावा किया जा रहा है.

लंबे वक्त से इराक में लापता हैं 39 भारतीय

दरअसल इराक में भारत के 39 नागरिक लंबे वक्त से लापता हैं. खबर थी कि सभी भारतीयों को आतंकी संगठन आईएस के कब्जे वाले मोसुल में रखा गया था. लापता भारतीयों में अधिकतर पंजाब के हैं. साल 2014 में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इराकी फौज को हराने के बाद मोसुल पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद से इसका दुनियाभर में तेजी से विस्तार हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget