एक्सप्लोरर

IPS Sadanand Basant: NIA के DG बने IPS सदानंद वसंत, पीयूष आनंद को NDRF की कमान

IPS Sadanand Basant NIA New DG : आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत को एनआई का डायरेक्टर जनरल (महानिदेशक) नियुक्त किया गया है. आईपीएस पीयूष आनंद को एनडीआरएफ का डीजी बनाया गया है.

IPS Sadanand Basant DG NIA : लोकसभा चुनाव से ऐन पहले एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में देश के चर्चित आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत को नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) का डायरेक्टर जनरल (महानिदेशक) नियुक्त किया गया है. इसी तरह से आईपीएस पीयूष आनंद को नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) का डीजी बनाया गया है. केंद्र सरकार की ओर से बुधवार (27 मार्च) को इन नियुक्तियों से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है. इसमें यह भी बताया गया है कि IPS राजीव कुमार शर्मा को ब्यूर ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPRD) में डीजी बनाया गया है.

महाराष्ट्र काडर के आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत अपने कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल वह मुंबई में एटीएस के प्रमुख हैं। उन्हें 2015 में सीआरपीएफ का आईजी नियुक्त किया गया था. यह वह समय था जब छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में नक्सली हिंसा हुई थी, जिसके बाद सशस्त्र अभियान चलाया गया था.

कौन है आईपीएस सदानंद वसंत

आईपीएस सदानंद वसंत 1990 के महाराष्ट्र काडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वह छत्तीसगढ़ के गढ़चिरौली में नक्सली मोर्चे पर तैनात रह चुके हैं. वह फरवरी 2015 में सीआरपीएफ में आईजी पद पर पदोन्नत हुए थे. उनको सीआरपीएफ का स्पेशल आईजी बनाया गया था. इसके बाद डीजी के तौर पर वह सीआरपीएफ में पांच साल की प्रतिनियुक्ति पर थे. अब उन्हें एनआईए की कमान सौंपी गई है.

खास बात ये है कि वर्तमान समय में एनआईए जम्मू कश्मीर में आतंकवाद, पंजाब सहित अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा व दुनिया के दूसरे हिस्सों में खालिस्तानी हिंसा के आतंकवादियों की जांच के साथ ही देश भर में पीएफआई और आतंकी गतिविधियों की जांच जोर-जोर से कर रही है. माना जा रहा है कि आईपीएस सदानंद वसंत के आने से इन अभियानों में और तेजी आएगी.

बता दें कि NIA की कार्रवाई को लेकर हाल में पूरे देश में सुर्खिया रही हैं. पीएफआई के कई ठिकानों पर हाल ही में NIA ने छापेमारी की है और महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में ISIS के स्लीपर सेल का खुलासा हुआ है.

ये भी पढ़ें:Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर छिड़ा संग्राम, दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget