एक्सप्लोरर

IPS नीना सिंह बनीं CISF की प्रमुख, ITBP और CRPF को भी मिला नया चीफ

CISF New Director: सीनियर आईपीएस ऑफिसर नीना सिंह को सीआईएसएफ का प्रमुख नियुक्त किया गया है. इसके अलावा आईटीबीपी और सीआरपीएफ में नियुक्तियां की गईं.

CISF Director: राजस्थान कैडर की 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का प्रमुख नियुक्त किया गया है, उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वह वर्तमान में सीआईएसएफ में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, सीआईएसएफ के प्रमुख शील वर्धन सिंह के रिटायर होने के मद्देनजर उन्हें सीआईएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

नीना सिंह फिलहाल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दिल्ली स्थित मुख्यालय में विशेष महानिदेशक (डीजी) के पद पर तैनात हैं. इससे पहले बिहार कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी शील वर्धन सिंह को नवंबर 2021 में सीआईएसएफ डीजी नियुक्त किया गया था.

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि केंद्र ने 1988-बैच के आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को 31 दिसंबर, 2024 को उनके रिटायरमेंट या अगले आदेश तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है. इसके अलावा केंद्र ने 1989-बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल रसगोत्रा को उनकी रिटायरमेंट की तारीख 30 सितंबर, 2025 तक या अगले आदेश तक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है. 

कौन हैं नीना सिंह?

नीना सिंह मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं और राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं. वो पहले राजस्थान की डीजी भी रह चुकी हैं. इससे पहले वो केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. नीना सिंह को एक तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है. उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक के रूप में काम किया है. उनके पति रोहित कुमार राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.

उन्होंने शीना बोरा हत्याकांड और जिया खान आत्महत्या मामले जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों की भी देखरेख की. साल 2020 में उन्हें पेशेवर उत्कृष्टता के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया. 

ये भी पढ़ें: Qatar Dahra Global Case: कतर में 8 भारतीयों की मौत की सजा के मामले में बड़ी राहत, कब क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget