एक्सप्लोरर

Qatar Dahra Global Case: कतर में 8 भारतीयों की मौत की सजा के मामले में बड़ी राहत, कब क्या हुआ?

Indian Navy Personnel in Qatar: कतर में कथित जासूसी के आरोप में इंडियन नेवी के 8 पूर्व अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई गई थी. अब इन लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है.

Dahra Global Case: कतर में कथित जासूसी के आरोप में मौत की सजा पाने वाले 8 भारतीय पूर्व नौसैनिकों को गुरुवार (28 दिसंबर) को बहुत बड़ी राहत मिली है. भारत सरकार की तरफ से अपील करने के बाद इन लोगों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई. नौसेना के इन 8 पूर्व अधिकारियों को 26 अक्टूबर 2023 को मौत की सजा सुनाई गई थी.

इसके बाद 9 नवंबर को विदेश मंत्रालय ने बताया था कि भारत सरकार ने इस सजा के खिलाफ अपील दायर की, जिसे वहां की अदालत ने मंजूर कर लिया था. अल-दहरा नाम की कंपनी में काम करने वाले इन 8 भारतीयों को कथित जासूसी के आरोप में पिछले साल अगस्त के महीने में गिरफ्तार किया गया था. इस साल 25 मार्च को इन आठों अधिकारियों पर आरोप तय किए गए और मौत की सजा सुनाई.

कब क्या हुआ?

कतर की एक अदालत ने हिरासत में रखे गए आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को 26 अक्टूबर को मौत की सजा सुनाई थी. इससे पहले उनकी जमानत याचिकाएं कई बार खारिज कर दी गईं और अधिकारियों ने उनकी हिरासत बढ़ा दी. भारत सरकार ने सजा पर हैरानी व्यक्त की और कहा कि अपने नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग करेंगे.

3 दिसंबर को जेल में बंद सभी आठों भारतीयों से मिलने के लिए राजनयिक पहुंच मिली. इससे पहले मामले में 23 नवंबर और 30 नवंबर को दो सुनवाई हुईं.

प्रमुख भारतीय युद्धपोतों की कमान संभालने वाले अधिकारियों सहित आठ लोग, अल दहरा कंपनी के लिए काम कर रहे थे. यह कंपनी रक्षा संबंधी क्षेत्र में काम करती थी. कंपनी के मालिक (ओमान नागरिक) को भी भारतीयों के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक उन पर पनडुब्बी कार्यक्रम से संबंधित जासूसी का आरोप है.

इन लोगों को कतर के खुफिया विभाग ने अगस्त 2022 को दोहा से गिरफ्तार किया था और मार्च 2023 में ट्रायल शुरू हुआ. कतर में भारत के राजदूत ने इन लोगों से मुलाकात की थी.

अरिंदम बागची ने क्या कहा था?

मामला सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था, “अल दहरा कंपनी के इन 8 भारतीय कर्मचारियों को लेकर 26 अक्टूबर को कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टेंस ने फैसला दिया था. निर्णय गोपनीय है और कानूनी टीम के साथ शेयर किया गया है. वो अब कानून कदम उठा रहे हैं और उसके बारे में मैं भी जांच कर रहा हूं. एक अपील फाइल खत्म हो गई है और जहां तक मुझे मालूम है कि उनकी अपील फाइल हो चुकी है और हम भी करत के अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं.”

उन्होंने आगे कहा था, “7 नवंबर को हमारे दूतावास को कांसुलर एक्सेस की एक और राउंड की मुलाकात हुई, जब हम 8 लोगों से मिले और हम उनके परिवार के सदस्यों के साथ भी संपर्क कर सकते हैं. विदेश मंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली में मुलाकात की थी और हम जितना हो सके कानूनी और कांसुलर सहायता हम उनको देते रहेंगे.”

कौन हैं भारतीय नौसेना के वो आठ पूर्व कर्मी

कथित जासूसी के आरोप में कतर की जेल में बंद 8 भारतीय- कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश गोपाकुमार हैं.

कमांडर पूर्णेंदु तिवारी (सेवानिवृत्त) को कंपनी का प्रबंध निदेशक बताया गया था. उन्हें भारत और कतर के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी सेवाओं के लिए 2019 में प्रवासी भारतीय सम्मान मिला था.

ये भी पढ़ें: कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों की मौत की सजा पर रोक, भारत सरकार की अपील पर मिली बड़ी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget