एक्सप्लोरर

INX मामला: CBI ने चिदंबरम से करीब चार घंटे पूछताछ की, 12 जून को ED फिर से करेगी पूछताछ

आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित सीबीआई मुख्यालय से बाहर आने के बाद चिदंबरम ने कहा कि वो सीबीआई के सामने पेश हुए और एफआईआर में उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं हैं.

नयी दिल्ली: सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया में विदेशी निवेश को मंजूरी देने में हुई कथित गड़बड़ियों के सिलसिले में आज पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से करीब चार घंटे पूछताछ की. आरोप हैं कि गड़बड़ियां तब हुईं थीं जब चिदंबरम यूपीए सरकार में वित्त मंत्री थे. इसके अलावा सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने पी चिदंबरम पर पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी और उनकी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी की कंपनी आईएनएक्स मीडिया में विदेशी निवेश को मंजूरी देने की प्रक्रिया में अनियमितताएं बरते जाने का आरोप लगाया है.

आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित सीबीआई मुख्यालय से बाहर आने के बाद चिदंबरम ने कहा कि वो सीबीआई के सामने पेश हुए और एफआईआर में उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं हैं. कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सवाल-जवाब एफआईपीबी की फाइलों पर आधारित थे. इसलिए रिकॉर्ड में डालने के लिए कुछ नहीं था.’’

क्या है पूरा मामला

विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की 305 करोड़ रुपये की मंजूरी के बारे में चिदंबरम कथित भूमिका के लिए जांच एजेंसियों के दायरे में आए हैं. सीबीआई ने साल 2007 में 305 करोड़ रुपये के विदेशी फंड हासिल करने के लिए आईएनएक्स मीडिया को एफआईपीबी से मिली मंजूरी में अनियमितता के लिए पिछले साल 15 मई को एफआईआर दर्ज की थी. यूपीए-1 सरकार के दौरान जब यह मंजूरी दी गई तब वित्त मंत्री चिदंबरम ही थे. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को इस मामले में 10 लाख रुपये का फंड पर हासिल करने के लिए गिरफ्तार भी किया गया था.

ईडी ने चिदंबरम को फिर से 12 जून को बुलाया है ईडी ने जांच के सिलसिले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए पूर्व वित्त मंत्री पी . चिदंबरम को 12 जून को बुलाया है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि चिदंबरम को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 12 जून को बुलाया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि ईडी सौदे के बारे में चिदंबरम से नये सवाल पूछना चाह रही है. हालांकि, उनसे कल अलग-अलग पहलुओं पर छह घंटे पूछताछ की गयी थी.

एजेंसी ने इससे पहले सौदे के समय एफआईपीबी में रहे अधिकारियों का बयान रिकॉर्ड किया था. चिदंबरम का उन अधिकारियों से आमना-सामना भी कराया जा सकता है. आपको बता दें कि एफआईपीबी को अब खत्म कर दिया गया है. इस मामले में चिदंबरम के बेटे कार्ति से ईडी पहले ही दो बार पूछताछ कर चुकी है. चिदंबरम ने ईडी के कार्यालय से निकलने के बाद ट्वीट किया कि एजेंसी को दिये गये सारे जवाब पहले से ही सरकारी दस्तावेजों में मौजूद हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है फिर भी जांच शुरू की गयी है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आधे से ज्यादा समय बिना गलती के जवाबों को टाइप करने, बयान पढ़ने और हस्ताक्षर करने में बीत गया.’’ चिदंबरम ने पिछले हफ्ते इस मामले में ईडी की गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायाधीश ओ.पी.सैनी की विशेष सुनवाई के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था. अदालत ने कल ईडी को निर्देश दिया कि चिदंबरम को 10 जुलाई तक गिरफ्तार न किया जाए.

ये भी पढ़ें मंदसौर में बोले राहुल गांधी 'जो मिट्टी में उतर कर लड़ेगा उसी को मिलेगी सरकार में जगह' बिहार NDA में भूकंप की आहट, JDU के बाद LJP ने 7 सीटें मांगी, कहा- BJP अकेले नहीं जीत सकती मंदसौर में बोले राहुल- PM के दिल में किसानों के लिए जगह नहीं, वह मेड इन चाइना को बढ़ावा दे रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget