एक्सप्लोरर

कोविड-19 की जंग में ब्रिटेन भारत के साथ, जल्द ही PM मोदी और बोरिस जॉनसन की वर्चुअल वार्ता संभव

ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने कहा कि तात्कालिक संकट में भारत की मदद करने के लिए यूके ने मदद पहुंचाई है. साथ ही कई अन्य क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं. इसमें जिनोमिक्स शामिल है. दोनों देश इस बीमारी से लड़ाई के बारे में भी अपने अनुभव और वैज्ञानिक डाटा शेयर कर सकते हैं.

नई दिल्लीः कोविड-19 की इस जंग में ब्रिटेन भारत के साथ है. भारत की जरूरत के लिहाज से महत्वपूर्ण 600 उपकरण व संसाधन भेजे जा रहे हैं. दो शिपमेंट भारत पहुंच चुके हैं और कुछ अन्य जल्द ही भारत आने वाले हैं. साथ ही ब्रिटेन ने भारत के लिए तीन मिनी ऑक्सीजन प्लांट भेजने का भी ऐलान किया है. ब्रिटेन के हाई कमिश्नर ने कहा कि मैं उस वक्त लंदन में था जब हमारे यहां पर कोविड-19 ली बड़ी वेव आई थी. वह अनुभव हमारे लिए भी बहुत मुश्किल था. लेकिन स्थिति को संभालना संभव  है. आइसोलेशन और वैक्सीनेशन जैसे उपाय भारत सरकार भी कर रही है. इस तरह की स्थिति में जरूरी है कि हम वह करें जो विज्ञान हमें बताता है. जनता को सरकार द्वारा दी गई सलाह पर चलना चाहिए.

उन्होंने कहा कि हम इस मुसीबत से गुजरे हैं. पिछली बार भारत ने हमारी मदद की थी. प्रिंस चार्ल्स ने अपने बयान में कहा कि भारत ने दवाओं के क्षेत्र में बड़ी मदद की. ऐसे में यूके भी भारत की मदद करेगा. क्योंकि कहा भी जाता है वसुधैव कुटुंबकम यह दुनिया एक है.

एलेक्स इलीस ने कहा कि भारत और यूके के बीच में वैक्सीन सहयोग का एक नमूना कोविशील्ड है. यह ब्रिटिश सरकार द्वारा वित्त पोषित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रोजन का के कमर्शियलाइज़ेशन से बना है जिसका सबसे बड़ा उत्पादन भारत में हो रहा है. हम इस बारे में भारत सरकार के साथ संपर्क में है. भारत को इस समय वैक्सीन की जरूरत है और को भी शील्ड का सबसे ज्यादा उत्पादन सिरम इंस्टीट्यूट ही करता है.

उन्होंने कहा कि यूके भारत का दूसरा सबसे बड़ा वैज्ञानिक साझीदार है और यूरोप में सबसे बड़ा. यूके की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा एनएचएस में सबसे ज्यादा अगर किसी देश के लोग हैं तो वह भारत है.

ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने कहा कि तात्कालिक संकट में भारत की मदद करने के लिए यूके ने मदद पहुंचाई है. साथ ही कई अन्य क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं. इसमें जिनोमिक्स शामिल है. दोनों देश इस बीमारी से लड़ाई के बारे में भी अपने अनुभव और वैज्ञानिक डाटा शेयर कर सकते हैं. नए वेरिएंट्स को मिलकर स्टडी कर सकते हैं. इस बीमारी के इलाज को लेकर अपने अनुभवों को भी दोनों देश साझा कर सकते हैं. दोनों ही मूर्खों के पास काफी अनुभव है. यह निश्चित रूप से एक विषय होगा जब जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूके के प्राइम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन के बीच वर्चुअल वार्ता होगी.

उन्होंने कहा कि भारत और यूके के बीच में जल्द ही यानी कुछ हफ्तों के भीतर दोनों प्रधानमंत्रियों की बातचीत होनी है. मैं आपको एग्जैक्ट तारीख तो नहीं बता सकता लेकिन यह जल्द ही होगा. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत आने के लिए और भारत के साथ संवाद के लिए आतुर है. वह पहले भी भारत आ चुके हैं भारत को अच्छे से जानते हैं. लेकिन यह यात्राओं के लिए एक मुश्किल साल है.

उच्चायुक्त इलीस ने कहा कि हमने भारत को सहायता सामग्री भेजी है. कुछ और भी घोषणाएं हुई है. सारा फोकस इस चीज को लेकर है कि आखिर भारत को किन चीजों की जरूरत है. इस बारे में हम भारत सरकार के साथ भी संपर्क में हैं और अपने प्रयासों को तालमेल के साथ आगे बढ़ा रहे हैं. ब्रिटेन की कई कंपनियां भी ऑक्सीजन उत्पादन में भारत की मदद करने को आगे आई हैं. साथी यूके में मौजूद भारतीय डायस्पोरा के लोग जो काफी सक्रिय हैं वह भी मदद के लिए काम कर रहे हैं. इसके अलावा ब्रिटेन के आमजन भी भारत की मदद के लिए योगदान दे रहे हैं. आपने प्रिंस चार्ल्स की तरफ से भारत की मदद के लिए शुरू किए गए प्रयास को देखा होगा. करीब 10 साल पहले शुरू किए गए उनके संगठन ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट की तरफ से की जा रही कोशिशों को लोगों का समर्थन मिल रहा है और करीब 2-3 करोड़ उसमें जमा हो चुके हैं. इसमें अब तक काफी योगदान किया जा चुका है.

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के कल वोटों की गिनती के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget