एक्सप्लोरर

योग दिवस: पीएम मोदी बोले- योग सबका-सब योग के, गरीब-आदिवासियों के घर तक ले जानी है योग की यात्रा

पीएम मोदी ने कहा है कि योग सबका है और सब योग के हैं. आज हम ये कह सकते हैं कि भारत में योग के प्रति जागरूकता हर कोने तक, हर वर्ग तक पहुंची है.

रांची: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 40 हजार लोगों के साथ झारखंड की राजधानी रांची में योग किया. योग करने से पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि योग सबका है और सब योग के हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे योग के शहरों से गांव की और ले जाना है. साथ ही योग की यात्रा गरीब-आदिवासियों के घर तक ले जानी है.

गरीब ही है जो बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा कष्ट पाता है- मोदी

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ''योग के दुनिया भर में प्रसार में मीडिया के हमारे साथी, सोशल मीडिया से जुड़े लोग जिस तरह अहम भूमिका निभा रहे हैं, वो भी बहुत महत्वपूर्ण है. मैं उनका भी आभार व्यक्त करता हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘’अब मुझे आधुनिक योग की यात्रा शहरों से गांवों की तरफ ले जानी है, गरीब और आदिवासी के घर तक ले जानी है. मुझे योग को गरीब और आदिवासी के जीवन का भी अभिन्न हिस्सा बनाना है, क्योंकि ये गरीब ही है जो बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा कष्ट पाता है.’’

तस्वीरें: ITBP जवानों ने -15°C तापमान में किया योग, पूरे देश में ऐसे मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

पीएम मोदी ने कहा, ‘’आज के बदलते हुए समय में बीमारी से बचाव के साथ-साथ कल्याण पर हमारा फोकस होना जरूरी है. यही शक्ति हमें योग से मिलती है, यही भावना योग की है, पुरातन भारतीय दर्शन की है. योग सिर्फ तभी नहीं होता जब हम आधा घंटा जमीन या मैट पर होते हैं.’’

योग सबका है और सब योग के हैं- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है. योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है. योग सबका है और सब योग के हैं. आज हम ये कह सकते हैं कि भारत में योग के प्रति जागरूकता हर कोने तक, हर वर्ग तक पहुंची है. ड्राईंग रूम से बोर्ड रूम तक, शहरों के मैदानों से लेकर स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स तक, गली-कूचों से वेलनेस सेंटर्स तक आज चारों तरफ योग को अनुभव किया जा सकता है.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’आज हमारे योग को दुनिया अपना रही है तो हमें योग से जुड़ी रीसर्च पर भी जोर देना होगा. इसके लिए जरूरी है कि हम योग को किसी दायरे को बांध कर ना रखें. योग को मेडिकल, फिजियोथेरेपी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनसे भी जोड़ना होगा.’’

यह भी पढ़ें-

#YogaWithABP: योग करते हुए खींची गई सेल्फी हमें भेजें और अपनी तस्वीर टीवी पर देखें

बिहार में चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों की संख्या 154 पहुंची, 16 जिलों में फैला AES

कर्नाटक: कुमारस्वामी का आरोप- अभी भी मेरी सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget