एक्सप्लोरर

International Sex Workers Day 2020: जानिए सेक्स वर्कर्स के लिए कैसे मुसीबतें लेकर आया कोरोना

कोरोना महामारी के डर से सेक्स वर्कर्स के पास ग्राहक नहीं आ रहे हैं. इस वजह से उनका दो वक्त का खाना जुटा पाना भी मुश्किल हो गया है.

नई दिल्ली: हर साल 2 जून को इंटरनेशनल सेक्स वर्कर्स डे मनाया जाता है. इंटरनेशनल सेक्स वर्कर्स मनाने का उद्देश्य यौनकर्मियों के अधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक करना है. ताकि यौनकर्मी समाज में सम्मान की जिंदगी जी सकें. सेक्स वर्कर्स अपना यौन शोषण कराकर जीवनयापन करती हैं. लेकिन इन दिनों कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से आजीविका के साधन की कमी हो गई है और सेक्स वर्कर्स भुखमरी की कगार पर आ गईं हैं. शारीरिक दूरी ने उनका जीवन मुश्किल कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 60 फीसदी से ज्यादा सेक्स वर्कर्स अपने गृह राज्यों को लौट गईं हैं.

हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें सेक्स वर्कर्स के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी. कोरोना महामारी के डर से ग्राहकों ने सेक्स वर्कर्स से दूरी बना ली है. इस वजह से उनके हाथ में पैसा नहीं आ रहा है. इस वजह से सेक्स वर्कर्स सरकार द्वारा वितरित किए जा रहे भोजन के पैकेट पर निर्भर को मजबूर हैं.

शारीरिक दूरी ने जीवन कर दिया मुश्किल

दिल्ली में अजमेरी गेट से लाहौरी गेट तक एक किमी से अधिक दूरी तक फैले जीबी रोड की गिनती भारत के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में होती है, जो इन दिनों वीरान नजर आ रहा है. यहां आमतौर पर दुकानों के ऊपर स्थित जर्जर भवनों या कोठों में करीब 4000 वेश्याएं (सेक्स वर्कर) काम करती हैं. मगर फिलहाल यहां 25 से 30 फीसदी महिलाएं ही बची हुई हैं.

मार्च का महीना शुरू होते ही देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ना शुरू हुआ, तभी से इन कोठों में रात के दौरान आने वाले ग्राहकों की संख्या में भी कमी होती चली गई. इसके बाद 23 मार्च से जनता कर्फ्यू व इसके बाद सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश आए और तभी से यहां लोगों का आना पूरी तरह से बंद हो गया.

जीबी रोड पर दो और तीन मंजिला इमारतें हैं, जहां नीचें पर दुकानें हैं. पहली और दूसरी मंजिल पर वेश्यालय चलते हैं. कोठा नंबर-54 में लगभग 15-16 यौनकर्मी हैं, जिनमें ज्यादातर नेपाल और पश्चिम बंगाल की हैं. उन्होंने वापस जाने के विकल्प को चुना है.

ये भी पढ़ें-

देश में दो लाख के करीब पहुंचे संक्रमण के मामले, पिछले 24 घंटों में हुई 204 लोगों की मौत पीएम मोदी ने कहा- देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें, इसे पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget