एक्सप्लोरर

INS Sindhudhvaj: CNS रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित आईएनएस सिंधुध्वज ने 35 साल बाद नौसेना को कहा अलविदा

CNS Rolling Trophy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा CNS रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित INS सिंधुध्वज ने भारतीय नौसेना को अलविदा कह दिया है. सिंधुध्वज के डि-कमीशनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया.

Indian Navy: आईएनएस सिंधुध्वज (INS Sindhudhwaj) पनडुब्बी ने 35 साल की शानदार सेवाएं देने के बाद शनिवार को भारतीय नौसेना (Indian Navy) को अलविदा कह दिया. सिंधुध्वज स्वदेशीकरण की ध्वजवाहक थी और नौसेना में अपनी पूरी यात्रा के दौरान रूस (Russia) में निर्मित सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बियों (submarine) में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए भारतीय नौसेना के प्रयासों की 'ध्वजवाहक' थी.

शनिवार को विशाखापटट्नम में नौसेना की पूर्वी कमान में सिंधुध्वज के डि-कमीशनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस समारोह में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता मुख्य अतिथि थे. इस डि-कमीशनिंग कार्यक्रम में कोमोडोर एसपी सिंह (सेवानिवृत) समेत 15 पूर्व कमांडिंग ऑफिसर्स, कमिशनिंग सीओ और 26 अनुभवी कमीशनिंग क्रू ने हिस्सा लिया.


INS Sindhudhvaj: CNS रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित आईएनएस सिंधुध्वज ने 35 साल बाद नौसेना को कहा अलविदा

सिंधुध्वज पनडुब्बी ने कई चीजें पहली बार की

सिंधुध्वज पनडुब्बी के शिखर पर एक भूरे रंग की नर्स शार्क चित्रित है और इसके नाम का अर्थ है समुद्र में हमारी ध्वजवाहक. जिस प्रकार इसके नाम से पता चलता है, सिंधुध्वज स्वदेशीकरण की ध्वजवाहक थी और नौसेना में अपनी पूरी यात्रा के दौरान रूस निर्मित सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बियों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए भारतीय नौसेना के प्रयासों की ध्वजवाहक थी. इस पनडुब्बी को श्रेय जाता है कि कई चीजें इसने पहली बार कीं. जैसे, स्वदेशी सोनार यूएसएचयूएस, स्वदेशी उपग्रह संचार प्रणाली रुकमणी और एमएमएस, जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली और स्वदेशी टॉरपीडो फायर कंट्रोल सिस्टम का परिचालन इस पर ही हुआ.


INS Sindhudhvaj: CNS रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित आईएनएस सिंधुध्वज ने 35 साल बाद नौसेना को कहा अलविदा

सीएनएस रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित

सिंधुध्वज (Sindhudhwaj) ने डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल के साथ मेटिंग और कार्मिक स्थानांतरण का काम भी सफलतापूर्वक किया और ये इकलौती पनडुब्बी (Submarine) है जिसे प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा इनोवेशन के लिए सीएनएस रोलिंग ट्रॉफी (CNS Rolling Trophy) से सम्मानित किया गया. इस पारंपरिक समारोह को सूर्यास्त के समय आयोजित किया गया. बादलों से घिरे आसमान ने इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया जब डीकमिशनिंग ध्वज को उतारा गया और 35 साल की शानदार यात्रा के बाद इस पनडुब्बी को सेवामुक्त कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: INS Dunagiri: 'नेताजी सुभाषचंद्र बोस होते तो गर्व से भर उठते', दूनागिरी वॉरशिप की लॉन्चिंग पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ये भी पढ़ें: INS Dunagiri: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना को सौंपा स्वदेशी वॉरशिप 'दूनागिरी', समंदर में मजबूत हुई भारत की ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget