एक्सप्लोरर

INS ब्रह्मपुत्र में आग लगने के 3 दिन बाद मिला जवान का शव, नेवी चीफ ने जताया शोक

INS Brahmaputra fire: INS ब्रह्मपुत्र में रविवार को आग लगने के बाद वो एक तरफ झुक गया था. उसपर सवार एक नौसेनिक लापता था, जिसका शव बुधवार को गोताखोर ऑपरेशन के बाद ढूंढ लिया गया है.

INS Brahmaputra: मुंबई स्थित नौसेना के डॉकयार्ड में भारत के प्रमुख युद्धपोतों में से एक INS ब्रह्मपुत्र में भीषण आग लग गई थी. आग लगने के बाद से ही इसपर सवार मुख्य नाविक सितेंद्र सिंह लापता हो गए थे. बुधवार को मुख्य नाविक सितेंद्र सिंह का शव बरामद कर लिया गया है. 

अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम को आग लगने के बाद युद्धपोत INS ब्रह्मपुत्र बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और एक ओर झुक गया था. नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने इस घटना को लेकर कहा, ‘‘गहन गोताखोर अभियान के बाद आज (बुधवार, 24 जुलाई 2024) मुख्य नाविक सितेंद्र सिंह का शव बरामद कर लिया गया.’’

फिर से समुद्री अभियानों के लिए सक्षम बनाया जाएगा INS ब्रह्मपुत्र

कमांडर विवेक मधवाल ने आगे कहा कि नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और भारतीय नौसेना के सभी कर्मी नाविक सितेंद्र सिंह के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. मधवाल ने कहा कि नौसेना प्रमुख ने INS ब्रह्मपुत्र को फिर से समुद्री अभियानों में सक्षम बनाने और लड़ाकू भूमिका के लिए तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने बताया कि एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने INS ब्रह्मपुत्र के चालक दल से जहाज के शीघ्र परिचालन की दिशा में काम करने का आह्वान किया है.

मरम्मत के दौरान लगी INS ब्रह्मपुत्र में आगे, एक तरफ झुका युद्धपोत

अधिकारियों ने बताया कि INS ब्रह्मपुत्र पर 21 जुलाई की शाम को आग तब लगी जब मुंबई डॉकयार्ड में उसकी मरम्मत का काम चल रहा था. इससे पहले नौसेना ने बताया था कि युद्धपोत पर मौजूद चालक दल और दमकल कर्मियों के साथ वहां मौजूद अन्य जहाजों की मदद से 22 जुलाई की सुबह INS ब्रह्मपुत्र पर लगी आग पर काबू पाया जा सका था. इसके बाद आग के संभावित खतरे का आकलन और सफाई का कार्य शुरू किया गया.  अधिकारी ने बताया कि आग से युद्धपोत सोमवार दोपहर एक तरफ (बंदरगाह की ओर) झुक गया और तमाम कोशिशों के बावजूद उसे सीधा नहीं किया जा सका.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! अब इस मामले में 26 जुलाई को कोर्ट में होगी पेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget