एक्सप्लोरर

'सीधा हो सकता है INS ब्रह्मपुत्र, नुकसान का भी होगा आकलन', आग लगने से हुए हादसे पर बोले नेवी के वाइस चीफ एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन

नौसेना ने एक विज्ञप्ति में बताया था कि मुंबई नौसैन्य डॉकयार्ड में खड़े बहुउद्देशीय युद्धपोत ‘आईएनएस ब्रह्मपुत्र’ पर 21 जुलाई की शाम को मरम्मत कार्य के दौरान आग लग गई थी.

नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मंगलवार (23 जुलाई, 2024) को कहा कि आग लगने के बाद एक तरफ झुके स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र को सीधा किया जा सकता है और घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा.

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा कि रविवार को भड़की आग के बाद लापता हुए नौसैनिक को युद्धपोत से बाहर निकलते देखा गया था और उसकी तलाश जारी है.

नौसेना ने एक विज्ञप्ति में बताया था कि मुंबई नौसैन्य डॉकयार्ड में खड़े बहुउद्देशीय युद्धपोत ‘आईएनएस ब्रह्मपुत्र’ पर 21 जुलाई की शाम को मरम्मत कार्य के दौरान आग लग गई थी. इसमें बताया गया था कि युद्धपोत के चालक दल ने डॉकयार्ड में तैनात दमकल कर्मियों और वहां खड़े अन्य जहाजों के कर्मचारियों की मदद से सोमवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया था.

विज्ञप्ति के मुताबिक, आग से युद्धपोत एक तरफ (बंदरगाह की ओर) झुक गया और तमाम कोशिशों के बावजूद उसे सीधा नहीं किया जा सका. दक्षिण गोवा के वास्को में ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा, “यह एक दुखद घटना है, लेकिन नौसेना इसकी जांच करेगी. जो भी सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत होगी, वे जरूर उठाए जाएंगे.”

उन्होंने कहा, 'आग को बुझाने के लिए बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल किया गया. संभवत: इसी के कारण युद्धपोत का संतुलन बिगड़ गया और यह एक तरफ झुक गया. अभी यह ‘जेटी’ (घाट) पर टिका हुआ है.' वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा, 'पानी निकालने के बाद युद्धपोत को एक बार फिर सीधा किया जा सकता है और हम नुकसान का आकलन भी कर सकते हैं.'

घटना के बाद लापता नौसैनिक के बारे में पूछे जाने पर नौसेना उपप्रमुख ने कहा, 'हमें नहीं मालूम कि वह नौसैनिक कहां है. उसे जहाज से बाहर आते देखा गया था. उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं.'

यह भी पढ़ें:-
बजट में आंध्र प्रदेश को मिला तोहफा! TDP ने जताई खुशी, जानें CM चंद्रबाबू नायडू ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केटएरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केटएरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget