एक्सप्लोरर

INLD के नेता अभय चौटाला का विवादित बयान, किसानों से कहा- बीजेपी विधायक आएं तो नंगा कर पोल से बांध देना

इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला रोहतक पहुंचे जहां किसानों से उन्होंने ये बात कही. चौटाला केंद्र के तीनों नए कृषि कानूनों के विरोध में हैं.

रोहतक: इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के नेता अभय चौटाला ने आपत्तिजनक बयान दिया है. उन्होंने किसानों से कहा कि जब बीजेपी विधायक आएं तो नंगा कर पोल से बांध देना. रोहतक पहुंचे अभय सिंह चौटाला ने किसानों से ये बात कही.

अभय चौटाला का ये बयान ऐसे समय में आया है जब शनिवार को बीजेपी विधायक अरुण नारंग को प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने घेर लिया था और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए थे. किसानों ने बीजेपी विधायक की गाड़ी पर कालिख भी पोत दी थी. ये घटना मुक्तसर की है. अरुण नारंग पंजाब के अबोहर के विधायक हैं.

गौरतलब है कि अभय चौटाला तीनों नए कृषि कानून के खिलाफ हैं. कृषि कानूनों का विरोध करते हुए उन्होंने इसी साल 11 जनवरी को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था. अभय चौटाल हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जन नायक जनता पार्टी (जेजेपी) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के चाचा हैं. हरियाणा में जेजेपी और बीजेपी गठबंधन की सरकार है.

वहीं, बीजेपी विधायक के साथ हुई इस बदसलूकी को लेकर पुलिस ने सात किसान नेताओं और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बीजेपी विधायकों ने इस हमले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर रविवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट है.

पंजाब बीजेपी के प्रदेश प्रमुख अश्विनी शर्मा ने कहा, "क्या विपक्षी पार्टी (बीजेपी) को अपना विचार रखने का अधिकार नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है. हमने कभी भी लोकतंत्र को इस तरह शर्मसार करते हुए नहीं देखा. अरुण नारंग की क्या गलती थी? वह राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने वहां गए थे.’’

गुप्त मुलाकातों के बीच महाराष्ट्र में सियासी भूचाल, गृह मंत्री अमित शाह बोले- हर बात सार्वजनिक नहीं की जा सकती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
विरोध के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कैंसिल किए शो, फैंस को मिलेगा रिफंड
विरोध के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कैंसिल किए शो, फैंस को मिलेगा रिफंड
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget