एक्सप्लोरर

गुप्त मुलाकातों के बीच महाराष्ट्र में सियासी भूचाल, गृह मंत्री अमित शाह बोले- हर बात सार्वजनिक नहीं की जा सकती

अनिल देशमुख से जुड़े विवादो के बीच सामना में लिखा गया है कि जयंत पाटिल के गृह मंत्री बनने से इंकार करने के बाद शरद पवार ने देशमुख को गृह मंत्री बनाया. मतलब शिवसेना ने साफ़ कर दिया है कि अनिल देशमुख शिवसेना की पसंद नहीं हैं.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. क्या भूचाल शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की अहमदाबाद-गांधीनगर यात्रा और गुप्त मुलाकातों के बाद आया है. इस मामले को गृह मंत्री अमित शाह ने ये कह कर और हवा दे दी कि हर बात सार्वजनिक नहीं की जा सकती.

गृह मंत्री अमित शाह से सवाल पूछा गया कि क्या शरद पवार से वे अहमदाबाद में मिले हैं? तो उन्होंने कहा, “हर बात सार्वजनिक नहीं की जा सकती.”

इस बयान ने एक बार फिर महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल ला दिया है. दरअसल इस बयान के पीछे की कहानी बताते हैं. महाराष्ट्र की एनसीपी के दो बड़े नेता शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल शुक्रवार शाम अहमदाबाद पहुंचे थे. इसके बाद दोनों नेता गांधीनगर पहुंचे. माना जा रहा है कि इन दोनों नेताओं ने गांधी नगर में कुछ गुप्त मुलाक़ातें की. मुलाक़ात एक बड़े व्यापारी घराने के सदस्य से हुई.

इस दौरान वे किस किस से मिले ये अभी तक साफ़ नहीं हुआ है, लेकिन इन मुलाक़ातों के बीच राजनीतिक तौर पर क़यास तब लगाए जाने लगे जब ये जानकरी सामने आई कि इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद में थे. एनसीपी के दोनों बड़े नेताओं के अहमदाबाद पहुंचने के डेढ़ घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे थे, लेकिन ये साफ़ नहीं हो पाया है कि एनसीपी के इन दोनों नेताओं की मुलाक़ात किस-किस से हुई है. जब ये सवाल गृह मंत्री से पूछ गया तो उन्होंने इन मुलाक़ातों को और हवा दे दी.

लेकिन इस बयान के बाद मुंबई और महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आया हुआ है. आनन-फानन में एनसीपी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुलाक़ातों की खबर को ग़लत करार दे दिया.

शनिवार सुबह दोनों नेता वापस मुंबई रवाना हो गए. महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार में मुकेश अंबानी के घर के सामने से विस्फोटक बरामद होने और सचिन वाजे से लेकर पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली के आरोप लगाने के बीच ये गुप्त मुलाक़ात बेहद अहम हो जाती है.

अहमदाबाद में गुप्त मुलाक़ातों के दौर के बाद महा अघाड़ी सरकार में भी कलह बढ़ गयी है. शिवसेना के मुख़ पत्र सामना में अनिल देशमुख पर सचिन वाजे और विवादों का ठीकरा फ़ोड़ा जाने लगा है और अहमदाबाद में गुप्त मुलाक़ातों के बाद महाराष्ट्र में महा अघाड़ी सरकार में भरोसे का संकट खड़ा होता दिखाई देने लगा है.

अनिल देशमुख से जुड़े विवादो के बीच सामना में लिखा गया है कि जयंत पाटिल के गृह मंत्री बनने से इंकार करने के बाद शरद पवार ने देशमुख को गृह मंत्री बनाया. मतलब शिवसेना ने साफ़ कर दिया है कि अनिल देशमुख शिवसेना की पसंद नहीं हैं, उनको शरद पवार ने गृह मंत्री बनाया है.

अब देखना होगा कि गुप्त मुलाक़ातों की खबरों के बीच महाराष्ट्र में सरकार पर संकट तो नहीं आ रहा है ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget