एक्सप्लोरर

आपकी जेब कितनी कटी? दाल, खाद्य तेल, अंडा सहित फल-सब्जियों की कीमतों में कितना इजाफा हुआ, जानिए

दाम में तेजी के साथ ईंधन और बिजली खंड में थोक महंगाई दर बढ़कर मई में 37.61 फीसदी पहुंच गयी जो अप्रैल में 20.94 फीसदी थी. थोक कीमत सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति भी मई में बढ़कर 12.94 फीसदी पर पहुंच गई है.मई 2020 में थोक मुद्रास्फीति शून्य से नीचे 3.7 फीसदी थी, जबकि अप्रैल 2021 में यह दहाई अंक 10.49 फीसदी पहुंच गई. यह लगातार पांचवां महीना है जब थोक महंगाई दर बढ़ी है.

नई दिल्ली: देश में एक तरफ कोरोना वायरस तो दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई ने जनता की जीना मुहाल कर दिया है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़े के मुताबिक खाद्य तेल, फल, अंडा जैसे खाद्य पदार्थ के दाम बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति मई में बढ़कर छह महीने के उच्चतम स्तर 6.3 फीसदी पर पहुंच गई है. अप्रैल में मुद्रास्फीति 4.23 फीसदी थी. खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर मई में 5.01 फीसदी रही.

लगातार पांच महीने से बढ़ रही है थोक महंगाई

थोक कीमत सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति भी मई में बढ़कर 12.94 फीसदी पर पहुंच गई है. इसका कारण कच्चा तेल, विनिर्मित वस्तुओं के दाम में तेजी और पिछले साल कोविड-19 ‘लॉकडाउन’ के कारण तुलनात्मक आधार का कमजोर होना है. इससे पहले नवंबर 2020 में खुदरा मुद्रास्फीति की उच्चतम दर 6.93 फीसदी रही थी. मई 2020 में थोक मुद्रास्फीति शून्य से नीचे 3.7 फीसदी थी, जबकि अप्रैल 2021 में यह दहाई अंक 10.49 फीसदी पहुंच गई. यह लगातार पांचवां महीना है जब थोक महंगाई दर बढ़ी है.

अप्रैल-मई 2021 के बीच किन चीजों के दाम बढ़े?

  • ईंधन तेल की कीमतों में 38 फीसदी का इजाफा
  • दाल की कीमतों में दस फीसदी की बढ़ोतरी
  • खाघ तेल की कीमत 30 फीसदी बढ़ी
  • फल की कीमतों में 12 फीसदी का इजाफा
  • अंडा और सॉफ्ट ड्रिंक 15 फीसदी महंगे हुए

मांस और मछली, अंडा, फल, दलहन और उसके उत्पादों के मूल्य में वार्षिक आधार पर क्रमश: 9.03 फीसदी, 15.16 फीसदी, 11.89 फीसदी और 9.39 फीसदी की वृद्धि हुई है. ईंधन और बिजली की श्रेणी में महंगाई दर बढ़कर 11.58 फीसदी पहुंच गई है. दाम में तेजी के साथ ईंधन और बिजली खंड में थोक महंगाई दर बढ़कर मई में 37.61 फीसदी पहुंच गयी जो अप्रैल में 20.94 फीसदी थी.

प्याज के दाम में तेजी रही

विनिर्मित उत्पादों के मामले में थोक मुद्रास्फीति मई में 10.8 फीसदी रही जो इससे पिछले महीने 9.01 फीसदी थी. हालांकि खाद्य वस्तुओं के मामले में थोक मुद्रास्फीति मई में मामूली घटकर 4.31 फीसदी रही. जबकि प्याज के दाम में तेजी रही. प्याज के दाम में वृद्धि मई में 23.24 फीसदी रही जबकि अप्रैल में इसमें 19.72 फीसदी की कमी आयी थी.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus India: देश में 75 दिनों बाद सबसे कम केस दर्ज, कल हुई 2726 लोगों की मौत

कब से और कहां, रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी आम जनता के लिए मुहैया होगी, क्या होगी कीमत, जानिए पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget