एक्सप्लोरर

कब से और कहां, रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी आम जनता के लिए मुहैया होगी, क्या होगी कीमत, जानिए पूरी डिटेल्स

रेड्डी लैबोरेटरीज अपोलो हॉस्पिटल्स चेन की भी मालिक है. वर्तमान में वैक्सीन की 500 खुराक अस्पताल में आ चुकी हैं और जल्द ही और भी आने की उम्मीद है.भारत में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज स्पूतनिक वी वैक्सीन का निर्माण कर रही है. इस वैक्सीन को कंपनी के हैदराबाद और विशाखापटनम स्थित प्लांट में तैयार किया जा रहा है.

Sputnik-V: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच अब जल्द ही रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी. राजधानी दिल्ली का इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल रविवार को स्पूतनिक वी को प्रशासित करने वाला शहर का पहला अस्पताल बन गया. अब तक डॉ. रेड्डी लोबोरेटरीज के कर्मचारियों को ही ये वैक्सीन लगाई जा रही थी. लेकिन रविवार को अपोलो अस्पताल के 170 सदस्यों को वैक्सीन लगाई गई.

20 जून से आम जनता के लिए उपलब्ध होगा टीका

अपोलो अस्पताल ने कहा कि इस वैक्सीन को 20 जून से आम जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. रेड्डी लोबोरेटरीज अपोलो हॉस्पिटल्स चेन की भी मालिक है. वर्तमान में वैक्सीन की 500 खुराक अस्पताल में आ चुकी हैं और जल्द ही और भी आने की उम्मीद है.

1145 रुपए होगी वैक्सीन की कीमत

केंद्र सरकार के नवीनतम मूल्य निर्धारण नियमों के मुताबिक, स्पूतनिक वी वैक्सीन की कीमत 1145 रुपए होगी, जिसमें अस्पताल के शुल्क और कर शामिल होंगे. इससे पहले अपोलो अस्पताल में वैक्सीन की एक डोज की कीमत 1250 रुपए थी. हालांकि कंपनी ने कहा कि बाद में खुराक की लागत कम की जाएगी.

मधुकर रैनबो चिलड्रेन हॉस्पिटल में भी लगेगा टीका

इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के अलावा इस हफ्ते के अंत तक मधुकर रैनबो चिलड्रेन हॉस्पिटल में भी लोगों के लिए स्पूतनिक वी वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी. स्पूतनिक वी वैक्सीन लगवाने के लिए पहले कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और फिर टीके का स्लॉट बुक करना होगा.

सबसे पहले दीपक सप्रा को लगा था टीका

स्पूतनिक वी को देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है और 17 मई से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रूसी वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. भारत में डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज स्पूतनिक वी वैक्सीन का निर्माण कर रही है. इस वैक्सीन को कंपनी के हैदराबाद और विशाखापटनम स्थित प्लांट में तैयार किया जा रहा है. देश में ये वैक्सीन सबसे पहले डॉ. रेड्डी लोबोरेटरीज के कस्टम फार्मा सर्विस के ग्लोबल हेड दीपक सप्रा को लगी थी.

ये वैक्सीन सबसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा विकसित किया गया था. 11 अगस्त को इसे रूस में मंजूरी मिली थी. ये वैक्सीन फिलहाल दुनिया के  67 देशों में दी जा रही है. हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से इसे अभी तक आपातकालीन टीके के रूप में मंजूरी नहीं मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक, स्पुतनिक वी की 90 फीसदी से ज्यादा प्रभावी है.

पांच फार्मा फर्मों के द्वारा निर्मित होगी वैक्सीन

भारत में डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने फरवरी में वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आवेदन किया था. जिसके बाद इसे अप्रैल में भारत के दवा नियामक से मंजूरी मिली थी. इस वैक्सीन को देश में पांच फार्मा फर्मों के द्वारा निर्मित किया जाएगा, जो सालाना 850 मिलियन से ज्यादा खुराकों का उत्पादन करती हैं.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: 90 फीसदी असरदार पाई गई नोवावैक्स वैक्सीन, भारत में सीरम इंस्टिट्यूट करेगा निर्माण

Coronavirus: दिल्ली-गुजरात समेत कई राज्यों ने तीसरी लहर से निपटने के लिए कसी कमर, जानें कैसी हैं तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget